दरभंगा: दरभंगा ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के नहीं, बल्कि अंबानी और अडानी के औज़ार हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जीएसटी, नोटबंदी और जमीन नीति जैसी योजनाएं इन्हीं उद्योगपतियों के हित में बनाते हैं.

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि बिहार की सरकार वास्तव में रिमोट कंट्रोल से चलती है, जिसका बटन दिल्ली में मोदी और अमित शाह के पास है. राहुल ने यह भी घोषणा की कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार हर जाति और धर्म के लोगों की होगी.
वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी गृह मंत्री अमित शाह के बयान का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा बिहार को सिर्फ कब्जाना चाहती है, बनाना नहीं. तेजस्वी ने कहा कि जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, तब बिहार में तीन कारखाने लगे थे. अब अमित शाह यह कहकर बहाना बना रहे हैं कि बिहार में जमीन की कमी है. उन्होंने कहा कि बिहार को बिहार का लाल ही चलाएगा, कोई बाहरी नहीं.
देखें Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
