Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

खरसावां/ Ajay Kumar आजसू पार्टी के खरसावां विधानसभा प्रभारी संजय जारिका के पार्टी छोड़ने पर एसटी मोर्चा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रूप सिंह मुंडा ने बुधवार को कुचाई में बयान जारी कर कहा कि जारिका के छोड़कर जाने से आजसू पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. आजसू पार्टी अपने नीति- सिद्धांत से आज भी मजबूती के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि परिवार में जब सदस्यों की संख्या बढ़ती है तो निश्चित रूप से एक से दूसरे दलों में लोगों का आना- जाना लगे रहता है. उनके चले जाने से पार्टी पर कोई खास अंतर नहीं पड़ने वाला है. आजसू…

Read More

बोकारो: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले पावर प्लांट के टरबाइन फ्लोर से नीचे एचटी पैनल में शार्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने के बाद एक ओर जहां यूनिट को बंद किया गया वहीं दूसरी ओर पैनल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है. घटना बुधवार सुबह लगभग सवा आठ बजे की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पावर प्लांट के टरबाइन फ्लोर के नीचे साढ़े तीन मीटर हाईट पर स्थित एचटी पैनल के इलेक्ट्रिकल ब्रेकर के वन बीबी बोर्ड में इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट से आग लग गयी. आग…

Read More

कांड्रा/ Bipin varshney शनिवार को विजयादशमी के मौके पर कांड्रा में सबसे पहले विजय दशमी पूजन किया गया. इसके बाद सिंदूर दान उत्सव में महिलाओं ने पूरे उत्साह से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मां दुर्गा से अखंड सौभाग्य का वर मांगा. सिंदूर उत्सव के बाद दर्पण विसर्जन का कार्यक्रम हुआ. इसके पश्चात मां दुर्गा, मां महालक्ष्मी, मां सरस्वती, शंकर भगवान एंव महिषासुर की प्रतिमाओं को दरबार से आगे खुले चौक में लगाया गया. जहां सिंदूर खेल का उत्सव किया गया. इस उत्सव में सर्वप्रथम महिलाओं ने माता दुर्गा को सिंदूर लगाया और उनसे अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया.…

Read More

राजनगर/ Ravikant Gope शुक्रवार की रात सरायकेला के इन्द्रतांडी दुर्गा पूजा पंडाल में एक 10 वर्षीय बालक जो अपने माता- पिता से बिछड़ कर पूजा पंडाल के समीप बैठा था. इस दौरान कमेटी के संरक्षण सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य ने बालक को देखा और पूछताछ के बाद पता चला कि बालक राजनगर प्रखंड के अर्जुनबिला बोरडीह से भटक कर सरायकेला पहुंच गया है. वहीं सनद आचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन को अवगत कराया और उनके आदेश पर पहले उस बालक को भोजन कराया और उस बच्चे को उसके माता- पिता से मिलाने की जद्दोजहद में लग…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney प्रखंड के नव पदस्थापित बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को प्रखंड के पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण कर विधि- व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सभी पूजा कमेटियों को शुक्रवार सुबह तक सुरक्षा मानकों के तहत पंडालों में व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी अनहोनी की परिस्थिति में निबटा जा सके. बीडीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों के निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ खामियाजा पाई गई है जिसे समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं उन्होंने क्षेत्र वासियों को शारदीय नवरात्र…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव में झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा ने गुरुवार को दौरा किया. इस दौरान श्री जामुदा ने मनोहरपुर विधानसभा के बदंगाव प्रखंड के अंश भाग चम्पाबा पंचायत के चाकमटोनाग, रोड़ो, तोमरोग ग्राम का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पाया कि चाकमटोनाग के लोग श्रमदान कर कीचड़ में रास्ता को चलने लायक बना रहे हैं. ग्रामीण मुण्डा सनिका मुण्डा ने कहा कि विगत एक वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब है और 25- 30 वर्षों में विकास के नाम पर सिर्फ तोमरोम गांव और चाकमटोनाग गांव को जोड़ने वाला पुलिया ही बना हैं. डाकुवा…

Read More

जमशेदपुर: टाटा स्टील में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सह समाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने रतन टाटा के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रतन टाटा एक दूरदर्शी लीडर थे जिन्हे जमशेदपुर से एक विशेष लगाव रहा. जीवन को बेहतर बनाने के समर्पण ने भारत और दुनिया पर उन्होंने अमिट छाप छोड़ी. जमशेदपुर में स्थापना दिवस के अवसर पर मुझे कई बार उनसे मिलने का सौभाग्य मिला और मैं हमेशा उनके उद्देश्य और मानवता की सेवा की दृढ़ भावना से प्रभावित रहा हूं जिस वजह से मैंने भी समाजसेवा की शुरुआत की थी और…

Read More

राजनगर/ Ravikant Gope थाना क्षेत्र के राजाबासा गांव में ठनका गिरने से मोटाई पाड़ेया (35 वर्ष) की मौत हो गई जबकि चामरु बानरा (30 वर्ष) घायल हो गया. घटना गुरुवार शाम छह बजे की बतायी जाती है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के राजाबासा निवासी मोटाई पाड़ेया एवं चामरु बानरा स्पेलेन्डर प्लस मोटरसाइकिल से रुंगटा माइंस चालियामा में ड्यूटी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे. लौटने के क्रम में गेडेसाई एवं जांतलटाड के बीच मैदान में पहुंचने पर हल्का बारिश के साथ जोर से आवाज के साथ ठनका गिरा. ठनका गिरते ही…

Read More

चौका: पुलिस ने दस लाख रंगदारी मांगने के आरोप में पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र निवासी बिलाल हाशमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त आईटेल कम्पनी का मोबाईल एवं सिम कार्ड, एक वीवो कम्पनी का मोबाईल, एक सैमसंग कम्पनी का मोबाईल बरामद किया है. इस संबंध में बीते 4 अक्टूबर को चौका के बंशा निवासी मागाराम महतो मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि 3 अक्टूबर को उसके मोबाईल नम्बर पर अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा मोबाईल नं0 7365042108 से फोन कर दस लाख रुपए रंगदारी की…

Read More

आदित्यपुर: हथियाडीह इंडस्ट्रियल पार्क में नवनिर्मित 650 बेड के सुपर मल्टी स्पेशलिटी नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर अवस्था में पहुंची एक गर्भवती महिला का सफल सर्जरी कर डॉक्टरों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉ सुधीर मिश्रा ने बताया कि महिला को बेहद ही क्रिटिकल अवस्था में यहां लाया गया था. अस्पताल के मेडिकल सपोर्टिंग स्टाफ के सहयोग से सर्जरी कर बच्चे का जन्म कराया गया. उन्होंने बताया कि बच्चे की स्थिति भी काफी नाजुक थी. जिसे अस्पताल में मौजूद संसाधनों के जरिये ट्रीटमेंट दिया गया. अब जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह…

Read More