Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के सचिव तौसीफ मेराज ने पारा लीगल वॉलिंटियर्स और लीगल ऐड डिफेंस कॉउन्सिल के साथ बारी- बारी से मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम किया. पारा लीगल वॉलिंटियर्स के साथ कार्यक्रम के दौरान कुछ पीएलवी को स्पेशल बैच भी प्रदान किया गया. जानकारी हो कि झालसा रांची ने कार्यरत पारा लीगल वॉलिंटियर्स को अधिकार मित्र नाम से नया संबोधन देते हुए उनके लिए इस नाम का स्पेशल बैच बनाये जाने का आदेश दिया था. झालसा के आदेशानुसार लीगल ऐड डिफेंस कौंसिल को अब न्याय रक्षक भी कहा जायेगा.

Read More

आदित्यपुर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में मतदान संपन्न कराने को लेकर एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं. मंगलवार को आरआईटी थाना पुलिस की ओर से सीआईएसएफ 509 बी बटालियन के साथ मिलकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने और लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की जा रही है. उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. लोग निर्भीक होकर…

Read More

आदित्यपुर: क्षेत्र के जानेमाने स्वाधीनता सेनानी अखौरी बालेश्वर सिन्हा का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उन्होंने आदित्यपुर वार्ड- 17 स्थित आवास में अंतिम सांस ली. बता दे कि स्वर्गीय सिन्हा प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मिंटू अखौरी के पिता थे. वे लंबे समय से उम्र से संबंधित बीमारियों से ग्रसित थे. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. स्वर्गीय अखौरी अपने पीछे चार पुत्र पुत्रवधू सहित भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं. मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में कर दिया गया जिसमें क्षेत्र के जाने- माने हस्तियों ने…

Read More

आदित्यपुर: विधानसभा चुनाव को लेकर गठित एफएसटी की टीम ने ऑटो क्लस्टर के पास से एक क्रेटा कार संख्या JH05DN- 0505 से 1.30 लाख रुपए बरामद किए हैं. बताया जाता है कि गाड़ी मालिक विशाल कुमार महतो सोनारी की ओर से आ रहा था तभी एफएसटी की टीम ने उन्हें दबोच लिया. पैसों से संबंधित प्रमाण मांगने पर उन्होंने नहीं दिखाया जिसे एफएसटी ने जब्त कर पुलिस को सौंप दिया है. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एफएसटी द्वारा कार्रवाई की गई है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियम से…

Read More

राजनगर/ Ravikant Gope विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सरायकेला जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में फ्लाईंग स्कोर्ट टीम यानी उड़न दस्ता की टीम की पैनी नजर बनी हुई है और वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है, जिसमे हथियार या नकद रुपये लेकर जा रहे वाहनों पर गहन पूछताछ और कारवाई की जा रही है. वहीं मंगलवार की दोपहर करीब 12: 30 बजे राजनगर के छोटानागपुर कॉलेज के समीप उड़न दस्ता की टीम ने एक कार से ₹168500/- जब्त किया और विधिसम्मत करवाई की. बता दें कि छोटानागपुर कॉलेज हेंसल, सरायकेला और पोटका विधानसभा का सीमावर्ती इलाका है. जहां…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan फ्रांस देश के 31 विदेशी मेहमानों का शिष्टमंडल बोधगया पहुंचा. जहां सभी ने भगवान बुद्ध की ज्ञानभूमि को नमन किया. इस दौरान विदेशी मेहमानों ने बोधगया के बगहा गांव स्थित मम्मी जी एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट का भ्रमण किया. भारत भ्रमण पर निकले विदेशी मेहमानों का स्वागत मम्मी जी एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के निर्देशिका डॉ. जेनी पेरे उर्फ मम्मीजी की संस्था के बच्चों ने सभी को माथे पर कुमकुम का टीका लगा कर व माला पहनाकर किया. वही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर फ्रांसीसी मेहमानों…

Read More

आदित्यपुर: थाना रोड पर चलना आम राहगीरों के लिए दुश्वार हो चुका है. इसमें किसी एक को दोषी ठहराना गलत होगा. स्थानीय थाना, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, पीएचडी कार्यालय, वन विभाग, बिजली विभाग, शहरी स्वास्थ्य केंद्र और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि की भूमिका कटघरे में हैं. आपको बता दें कि शायद ही कोई ऐसा विभाग है जिसके कर्मचारी और वहां पहुंचने वाले लोग थाना रोड में लगने वाले जाम से परेशान नहीं हों, मगर सवाल यह उठता है कि आखिर इसकी सुध लेगा कौन ? बता दें कि थाना रोड में लगने वाले फुटपाथी दुकानदारों से हर दिन महसूल की वसूली…

Read More

सरायकेला: चुनावी मौसम में सरायकेला जिला मुख्यालय से पांच सौ मीटर की दूरी पर टाटा- चाईबासा मार्ग पर स्थित अन्ना फैमिली एसी रेस्टोरेंट इन दिनों नेताओं की पहली पसंद बनी हुई है. चाहे राजनीतिक चर्चा- परिचर्चा हो या चुनावी रणनीति नेता यहां बैठकर चाय की चुस्की के साथ लजीज व्यंजनों का भी लुफ्त उठा रहे हैं. कुचाई मटन के स्वाद के कायल आम- ओ- खास इस रेस्टोरेंट का कुचाई मटन लोगों को खूब भा रहा है. विशेष शैली से तैयार यहां के मटन का स्वाद लेने ग्राहकों की भीड़ दिनभर जुटी रहती है. आलम ये हो चला है कि अब…

Read More

जमशेदपुर: टाटा- रांची हाइवे पर दलमा की तराई में स्थित द माउंट व्यू होटल एंड रेस्टोरेंट इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सैलानी यहां परिवार सहित पहुंचते हैं और लजीज व्यंजनों के साथ प्रकति का आनंद भी लेते हैं. यहां ठहरने की भी उत्तम व्यवस्था है. साथ ही प्ले कोर्ट, रेस्तरां, रूफटॉप, कैफे जोन, पार्टी लॉन, कपल्स फ्रेंडली रूम, सेपरेट केबिन की सुविधा भी उपलब्ध हैं. इस होटल में इन दिनों ग्राहकों के लिए मेम्बरशिप ऑफर की सुविधा दी जा रही है. यहां वार्षिक ग्राहक बनने पर 15% की छूट दी जा रही है. ग्राहक इसकी…

Read More

ELECTION DESK चुनाव हो और उसमें खेला न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. खेला चाहे मतदाताओं को रिझाने का हो या उन्हें गुमराह करने का. प्रत्याशियों के साथ भी खेला होता है. जमीनी कार्यकर्ता जो सालों साल इस उम्मीद से जनता से जुड़े रहते हैं कि चुनाव के वक्त पार्टी उन्हें मौका देगी मगर पार्टी के हवाई नेता एन मौके पर “बोरो” (बाहरी) प्रत्याशी को टिकट थमाकर उन्हें पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं पर थोंप देते हैं. इससे न केवल पार्टी के समर्पित नेता और कार्यककर्ता बल्कि मतदाताओं में भी उहापोह की स्थिति बनी रहती है. इतना ही नहीं…

Read More