Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

जामताड़ा: जामताड़ा शहर के साइडिंग रोड स्थित एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने के आभूषण, नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. मकान मालिक अरनव साधु दुर्गापूजा के दौरान अपने गांव घसनिया गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे जब मकान की रखवाली करने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा, तो उसने मकान की बाउंड्री टूटी हुई देखी. घर के अंदर प्रवेश करने पर चोरी की घटना का पता चला. इसके बाद मामले की सूचना संबंधित लोगों को दी गई.…

Read More

जामताड़ा: नई दिल्ली-हावड़ा डाउन मेन लाइन पर कसियाटाड़ हॉल्ट के समीप गुरुवार को रेलवे पोल संख्या 258/25 के पास करीब 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद युवक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. मृतक की जेब से मिली एक पर्ची पर ‘राकेश कुमार साह’ नाम और एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ है. हालांकि, पर्ची पर दर्ज नाम मृतक का ही है या किसी अन्य व्यक्ति का, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना…

Read More

कांड्रा: कांड्रा थाना क्षेत्र के एसकेजी फुटबॉल मैदान में बुधवार शाम रावण दहन कमेटी की ओर से 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में करीब 20 हजार दर्शक शामिल हुए.मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के विशिष्ट अतिथि झा मु मो केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, मुखिया शंकरी सिंह, पूर्व मुखिया होनीसिंह मुंडा, पूर्व प्रमुख रामदास टुडू, भाजपा नेता प्रमोद सिंह, झा मु मो नेता गौतम महतो,झा मु मो नेता राजेश भगत उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई. जमशेदपुर से आए रघु एंड ग्रुप…

Read More

चांडिल: तिरुलडीह गोलीकांड में शहीद हुए अजीत महतो और धनंजय महतो का 44वां शहादत दिवस बुधवार को कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह और चौका मोड़ में मनाया गया. 21 अक्टूबर 1982 को तत्कालीन बिहार के ईचागढ़ प्रखंड मुख्यालय तिरुलडीह में हुए गोलीकांड में दोनों ने अपनी जान गंवाई थी. इस अवसर पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, नितेश वर्मा और प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो ने चौका मोड़ एवं तिरुलडीह स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. विधायक सविता महतो ने कहा कि शहीद अजीत महतो और धनंजय महतो का बलिदान हमेशा याद रखा…

Read More

आदित्यपुर: दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य रवींद्र नाथ चौबे ने उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के समक्ष आदित्यपुर की बढ़ती यातायात समस्या और पार्किंग व्यवस्था का मुद्दा उठाया. उन्होंने आदित्यपुर- कांड्रा मुख्य मार्ग पर वाहनों के बढ़ते दबाव और दुर्घटनाओं को देखते हुए जल्द फ्लाईओवर निर्माण कराने की मांग की. रवींद्र नाथ चौबे के अनुसार इस मांग पर उपायुक्त ने बताया कि आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है. डीपीआर तैयार होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में कार्रवाई होगी. आकाशवाणी…

Read More

आदित्यपुर: दुर्गा पूजा, दशहरा और प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह शांति समिति सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और आदित्यपुर की जनता को बधाई दी है. महानवमी के दौरान आदित्यपुर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों का निरीक्षण करने के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी व शांति समिति के सदस्य वॉच टावर पहुंचे. यहां से भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं पर नजर रखी गई. विजयादशमी और प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी शांति समिति के सदस्य सक्रिय रहे. पुरेंद्र नारायण सिंह…

Read More

बोकारो: स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से जारी विस्थापित अप्रेंटिस संघ और विस्थापित परिवारों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई. बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा की पहल पर बोकारो निवास में बीएसएल प्रबंधन, विस्थापितों और कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के बीच कई घंटे चली बैठक के बाद आंदोलन समाप्त करने पर सहमति बनी. इससे पहले मंत्री के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद विस्थापितों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया था. बुधवार की बैठक में चतुर्थ वर्गीय पदों पर बहाली शुरू करने और अप्रेंटिस प्रशिक्षण पूरा कर चुके विस्थापितों…

Read More

लोहरदगा: ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर 12 पड़हा भांटखिजरी में दशहरा दसई जतरा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य समापन हुआ. मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव का पड़हा राजा, आयोजन समिति और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े एवं मांदर की थाप के साथ पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सुखदेव उरांव ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना विकसित करता है. दसई जतरा हमारी आदिवासी संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और आगे…

Read More

जामताड़ा: रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने और यात्री सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की ओर से बुधवार को स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत जामताड़ा समेत मंडल के 10 रेलवे स्टेशनों पर रेल जन संवाद एवं जन सुझाव कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस पहल के माध्यम से रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों की जानकारी ली. आसनसोल मंडल के अंतर्गत आसनसोल, दुर्गापुर, अंडाल, रानीगंज, सीतारामपुर, जामताड़ा, जसीडीह, दुमका, पांडबेश्वर और पानागढ़ रेलवे स्टेशनों पर आयोजित कार्यक्रम में यात्रियों को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया. संवाद के…

Read More

सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत टीटीडीह पंचायत के राजड गांव में विजयादशमी पर आस्था और वर्षों पुरानी परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला. श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी राजड की ओर से दशमी पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान स्थानीय धार्मिक परंपरा के अनुसार भैंसे की बलि देकर मां की आराधना की गई. पूजा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. विशेष रूप से मन्नत पूरी होने के बाद पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी. महिलाओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और…

Read More