- Saraikela Road Accident सरायकेला: अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
- Chaibasa BJP Celebration चाईबासा: भाजपा की जीत पर सोनुआ में जश्न, पूर्व विधायक के नेतृत्व में बांटी गई मिठाइयां
- Jamshedpur Yogasana Competition जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन प्रतियोगिता 9-10 मई को, धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर में होगा आयोजन
- Chandil Elephant Attack चांडिल: हाथी हमले में मौत पर बवाल, अंतिम संस्कार में पहुंचे आजसू नेता; सरकार और वन विभाग पर उठे सवाल
- Jamtara BJP Celebration जामताड़ा: तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर जश्न, भाजपाइयों ने मनाई खुशी
- Saraikela Police Security Meeting सरायकेला: अलर्ट मोड में सरायकेला पुलिस, बैंक- पेट्रोल पंप और ज्वेलरी शॉप के लिए सख्त सुरक्षा के निर्देश
- Saraikela Road Accident सरायकेला: बाइक को बचाने में बेकाबू टाटा 407 पेड़ से टकराई, 4 गंभीर घायल; फिर सवालों में सड़क सुरक्षा
- Kapali Nagar Parishad कपाली: खबर का असर- स्ट्रीट लाइट ठीक, फिर भी पेड़ों की वजह से चौक अंधेरे में
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
सरायकेला/ Pramod Singh झालसा रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में रविवार को मंडल कारा सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा नवंबर महीने के मासिक जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जेल अदालत में कई बंदियों द्वारा दिए गए आवेदनो में तीन आवेदन पर विचार किया गया. मौके पर मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज, जेलर सोनू कुमार, असिस्टेन्ट पब्लिक प्रोसिक्यूटर, लीगल ऐड डिफेंस कॉउन्सिल के असिस्टेंट अम्बिका चरण पाणी, विजय महतो, पीएलवी रमजान अंसारी, राजकुमार कैवर्त, स्थानीय कारागार के कर्मी, न्यायालय…
DESK सब्जियों के भाव आजकल आसमान छू रहे. सब्जियों के ज्यादा भाव के कारण आम जनमानस के मीनू से पोषण युक्त थाली गायब हो चुकी है. सब्जी मंडियों में जहां लहसुन 400 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है. वहीं प्याज भी अनार के दाम में बिक रही है. मंडी में प्याज 75 से 80 रुपए किलो हो गई है. इसके अलावा आलू 40 रुपए, धनिया पत्ती 200 रुपए किलो, टमाटर 60 रुपए प्रति किलो, तो गोभी 100 रुपए प्रति किलो के भाव मिल रही. हरी सब्जियों के तो कहने ही क्या कोई भी हरी सब्जी 80 रुपए प्रति…
चांडिल: अनुमंडल के वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार (51 लागभग) की शनिवार देर रात हर्ट अटैक से मौत हो गई है. जिससे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. करीब दो दशक तक आंचलिक पत्रकारिता की धुरी रहे सुदेश ने कई छोटे- बड़े मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा दी. वर्तमान में वे अपने निजी मीडिया संस्थान वनांचल 24 लाइव का संचालन कर रहे थे. अपने पीछे पत्नी और दो छोटे- छोटे बच्चे (पुत्र) छोड़ गए हैं. प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां ने जताई संवेदना; बोले अध्यक्ष परिवार को मिले आर्थिक सहयोग सुदेश कुमार के आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब…
पाकुड़: झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चम्पाई सोरेन इन दिनों संथाल दौरे पर हैं. जहां वे दूसरे चरण के तहत होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रचार- प्रसार कर रहे हैं. इसी कड़ी में चंपाई ने शनिवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मु के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया और कमल के चुनाव निशान पर बटन दबाकर झारखण्ड में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की. बता दें कि अमड़ापाड़ा प्रखण्ड के फतेहपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित्त चुनावी सभा मे पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने हेमंत सरकार पर संथालपरगना के…
सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- खरसावां जिले के तीन विधानसभा सरायकेला, खरसावां और ईचागढ़ का मतदान 13 नवंबर को संपन्न हो चुका है. मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीन काशी साहू के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दी गई है. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उपयोग किया गया है. लेकिन सीसीटीवी कैमरे से लैस स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर माननीय को विश्वास नहीं है. यहीं कारण है कि उनके कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर सुरक्षा में डटे हुए हैं. इस टेंट में सभी जरूरी सुविधाएं कार्यकर्ताओं के लिए मुहैया कराई गई हैं.…
जमशेदपुर: विधानसभा चुनाव की तपिश थमते ही जमशेदपुर में अपराधी सक्रिय हो गए हैं. शुक्रवार देर रात के मानगो डिमना रोड में अमरनाथ गिरोह के सदस्य टोनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उसके सिर पर करीब से गोली चलाई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हालांकि परिजन उसे तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से ब्रह्मानंद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय टोनी अपने साथी राजीव और अन्य लोगों के साथ डिमना रोड पर उमा टिफिन के पास खड़ा था. इस दौरान एक…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के गुदड़ी प्रखंड क्षेत्र में बिरसाईत समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को लगभग 2 बजे बिरसा मुंडा की जयंती पारम्परिक तरीके से मनाया. बिरसाईत समुदाय के लोग सामुहिक रूप से लोढाई बाजार पहुंचे और यहां स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण की और दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. बिरसाईत समुदाय के लोगों ने मौके पर सामुहिक प्रार्थना और पारम्परिक गीत गाते हुए भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. साथ ही सत्य और अहिंसा का पालन करने और अंधविश्वास और कुरीतियों से दूर रहने का संकल्प लिया. बता दें कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की…
सरायकेला/ Pramod Singh बस मालिक की सतर्कता से आमदा थाना क्षेत्र की एक 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ अनहोनी होने से बचा लिया गया. सरायकेला थाने की पुलिस ने बच्ची को रेस्क्यू कर उसके परिजनों को सूचना दी और उस बच्ची को सरायकेला हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया. बच्ची अपना नाम रवीना मुदी बता रही है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार रवीना अपने माता- पिता के साथ टोकलो बाजार आई थी. बाजार में वह अपने माता- पिता से बिछड़ गई. इसी दौरान पश्चिम सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के मांगुरदा गांव का रहने…
सरायकेला/ Pramod Singh लोकसभा चुनाव को गुजरे कुछ ही दिन हुए तभी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया. लगातार दो चुनाव होने के बाद भी सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के शहरी मतदाताओं में मतदान को लेकर कोई खासा जोश नहीं देखा गया. एक बार फिर शहरी क्षेत्र के मतदाता मतदान को लेकर उदासीन बने रहे जिसके कारण सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर 50% से भी कम मतदान हुए. जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी जोश देखा गया. ग्रामीण क्षेत्र के कई मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां 90% से भी अधिक मतदान…
पाकुड़: बीजेपी का ऑपरेशन लोटस में अब संथाल शुरू हो गया है. शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. आपको बता दें कि टिकट नहीं मिलने से मरांडी विगत कई दिनों से नाराज चल रहे थे. जिसको लेकर उन्होंने आम जनता के बीच कुछ दिनों पहले अपनी नाराजगी भी व्यक्त की थी. बता दें कि इस सीट से झामुमो ने हेमलाल मुर्मू को टिकट दिया है. जिससे दिनेश विलियम मरांडी नाराज चल रहे थे. उन्होंने वर्षों से झामुमो में रहकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम किया है. शुक्रवार…