Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

राजनगर Rasbihari Mandal पुलिस ने बीते दिनों गंगाडीह निवासी अश्विनी प्रधान के घर हुए चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में अंगद प्रधान और जगन्नाथ प्रधान शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया बक्शा, जिसका ताला टूटा हुआ था, समिति का रजिस्टर, केनरा बैंक का पासबुक, चेकबुक, स्टाम्प और चोरी गए कुल 34 हजार 50 रु. बरामद किए हैं. दोनों युवक गंगाडीह गांव के ही राहनवाले बताए जा रहे हैं. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया…

Read More

चतरा: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के मिश्रौल- तेलियाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार की हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई. पुलिस ने जबरा पार्क के समीप स्थित एक तालाब से सोनू के शव को क्षत- विक्षत हालत में बरामद किया है. मृतक सोनू कुमार पिछले चार दिनों से लापता था. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बारहवीं का छात्र था जो इंटरमिडिएट की परीक्षा लिखकर होली मनाने मिश्रौल- तेलियाडीह स्थित घर पर गया था. जहां से वह बीते गुरूवार की सुबह हजारीबाग में छूटे सर्टिफिकेट को लाने की बात अपनी मां को कहकर घर…

Read More

देवघर: झारखंड विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर लौटे देवघर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पथराव किया, आगजनी की, उन लोगों को पुलिस प्रशासन ने छोड़ दिया है, और जो लोग शांतिपूर्वक तरीके से होली मना रहे थे उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर रही है. पुलिस निर्दोषों पर अत्याचार कर रही है. उन्हें पीट रही है, उन्हें जेल में डाला जा रहा है. रांची में सिरम टोली फ्लाईओवर के मामले में बाबूलाल ने कहा कि राज्य में 5…

Read More

चाईबासा: बड़ी खबर पश्चिमी सिंहभूम जिले से है. जहां जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत गीतिलिपि गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां पुआल में आग लगने से चार बच्चों की जलकर मौत हो गई है. घटना सोमवार की सुबह 11 बजे घटित हुई है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बच्चों के शवों को निकालने में जुट गई है. बताया जा रहा है कि चारों बच्चे जिसमें तीन बच्चे और एक बच्ची पुआल के पुंज में खेल रहे थे तभी अचानक आग लग गई. जिसमें जलकर चारों बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई.…

Read More

जमशेदपुर: पिछले साल अगस्त महीने में जुगसलाई थाना अंतर्गत गर्ल्स स्कूल रोड में कांग्रेसी नेता अभिजीत सिंह के कार्यालय के पास गोली चालन की घटना घटी थी. जिसमें अभिजीत सिंह के बयान पर पुलिस ने मनीष सिंह एवं उसके सहयोगियों को नामजद आरोपी बनाया था. इस मामले में नामजद आरोपियों को जुगसलाई पुलिस ने पूर्व में जेल भी भेजा था. मनीष सिंह कई दिनों से फरार चल रहा था. अंततः जुगसलाई थाना प्रभारी सचिन दास के दबाव पर मनीष सिंह ने सोमवार को जुगसलाई थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मनीष…

Read More

आदित्यपुर: थाना अंतर्गत धिराजगंज में एक अधेड़ ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी. मृतक़ की पहचान तपन कुमार महतो (45) के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक़ नशे का आदि था. वह मूल रूप से पटमदा के पालशबनी का रहनेवाला था. वह दिहाड़ी मजदूरी करता था. मृतक़ की एक बेटी थी जिसकी शादी हो चुकी है वहीं एक बेटा है जो पढ़ाई करता है. आसपास के लोगों ने बताया कि वह कई- कई दिनों तक घर नहीं आता था.…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर में चोरों का आतंक जारी है. ताजा मामला बर्मामाइंस थाना से सटे बंगला नंबर 12बी का है. जहां चोरों ने धावा बोलकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया है. बता दें कि यह बंगला सीआरपीएफ जवान मनीष कुमार तिवारी का है, जो अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं. मिली जानकारी के अनुसार मनीष कुमार तिवारी परिवार सहित उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित अपने गांव गए थे. गुरुवार को जब वे शहर लौटे तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि उनके घर में चोरी हो चुकी थी. चोरों ने घर से 25 हजार नकद समेत करीब तीन…

Read More

आदित्यपुर: झामुमो नेता ओंकार सिंह उर्फ सन्नी सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसमें युवाओं के साथ महिलाएं, बुजुर्ग एवं दिव्यांग भी शामिल थे. इस दौरान जगह- जगह शिविर लगाकर सदस्य बनाए गए. साथ ही डोर टू डोर कैम्पेनिग करते हुए नए सदस्य बनाए गए. इस दौरान मुख्य रूप में आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड- 18, वार्ड- 16 और वार्ड- 5 में उन्होंने स्वयं मौजूद रह कर लोगों को पार्टी के नीतियों एवं सिद्धांतों से अवगत कराया. इस मौके पर सन्नी सिंह ने बताया कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के…

Read More

सरायकेला Bipin Varshney प्रखंड के हुदु पंचायत स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन पहुंचे. जहां शिव मन्दिर कमिटी सदस्यों ने गाजे- बाजे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया. इससे पूर्व मुख्यमंत्री हुदू शिव मंदिर जाने के क्रम में डुमरा ग्राम के हरि संकीर्तन में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया. हुदू शिव मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री हवन पूजा में शामिल होकर भगवान भोले शंकर का आशीर्वाद लिया. देखें video इस मौक पर उन्होंने सरायकेला- खरसावां जिला वासियों के साथ पूरे प्रदेश के लोगों को शिवरात्रि की शुभकामना देते हुए कहा…

Read More

बांका Pankaj Kumar Thakur जिले के चांदन थाना परिसर में बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के तहत बुधवार को थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारी और सिपाही, चौकीदारों संग थाना परिसर के भीतर, बाहर और मालखाना परिसर में भी साफ- सफाई करके स्वच्छता संदेश दिया गया. स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के दौरान मौके पर अपर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, पुअनि सुनील कुमार, पुअनि धर्मेन्द्र कुमार, पुअनि रूपेश कुमार, सिपाही बबिता कुमारी, चौकीदार गौतम कुमार, विनोद कुमार सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे.

Read More