इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन बुधवार को जमशेदपुर में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की.
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी विचारधारा की चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया. नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आने वाले समय में पार्टी की नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता एवं युवजन समाजवादी पार्टी के नेता शुभम सिन्हा ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं और राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिल सकता है. उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में जनता बदलाव का समर्थन करेगी.
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहिर की और युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया.
इस मौके पर अद्विका भारद्वाज, मनोज घोषाल, निशांत सिंह, प्रकाश कसेरा, मनमोहन कसेरा, पप्पू यादव, आशिया खातून, कमल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.