Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

जमशेदपुर: ओलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित एक निर्माणाधीन भवन में काम बंद कराने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि रंगदारी का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. जांच के दौरान पुलिस ने मामले में कथित रूप से शामिल गौरव कुमार राज उर्फ राजा सिंह, पवन कुमार उर्फ गोलू और विशाल सिंह की पहचान कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक निर्माण कार्य रुकवाने और रंगदारी…

Read More

सरायकेला: चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की संवाद यात्रा में पुनर्वास स्थलों की जमीनी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं. 116 विस्थापित गांवों और 13 पुनर्वास स्थलों को लेकर चल रही संवाद यात्रा के दूसरे चरण के तीसरे दिन बुधवार को रूयानी, पियालडीह, हाथीनादा, रामायगड़ा, रसुनिया गांव, सुकसारी पुनर्वास, काटिया पुनर्वास होते हुए तारकुआँग पुनर्वास स्थल तक विस्थापित परिवारों से संवाद किया गया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों पहले विस्थापित होने के बावजूद कई पुनर्वास स्थलों पर आज भी सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. इसके साथ ही जमीन का…

Read More

सरायकेला: गम्हरिया थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. गृहस्वामी संतोष कुमार सिंह ने घर से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 28 हजार रुपये नकद चोरी होने की शिकायत गम्हरिया थाना में दर्ज कराई है. संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया है कि 8 सितंबर की रात करीब 8 बजे वे अपने पूरे परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे. रात अधिक हो जाने के कारण परिवार वापस घर नहीं…

Read More

राजनगर: प्रखंड के बांदु पंचायत के रिचीतुका गांव में पिछले पांच दिनों से जारी बिजली संकट बुधवार को दूर हो गया. खराब ट्रांसफार्मर की जगह नया 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई. पांच दिनों बाद गांव में बिजली लौटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. जानकारी के अनुसार गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. बिजली नहीं रहने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, वहीं घरेलू…

Read More

जामताड़ा: पुलिस अब फरार अपराधियों के साथ साइबर ठगों के खिलाफ अभियान और तेज करेगी. बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एसपी शम्भु कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों, वारंट निष्पादन और साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई. अगस्त माह की कार्रवाई की समीक्षा में बताया गया कि जिले में कुल 286 वारंटों का निष्पादन किया गया. वहीं विभिन्न मामलों में वांछित 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. एसपी ने गंभीर अपराधों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने और स्थायी…

Read More

रांची: खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी 19 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना आयोजित करने का निर्णय लिया है. पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने इस संबंध में जिला एवं महानगर इकाइयों के पदाधिकारियों को कार्यालय आदेश जारी कर कार्यक्रम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. पार्टी के अनुसार, इससे पहले 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रस्तावित था. लेकिन 6 सितंबर को पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन…

Read More

सरायकेला: जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बुधवार को खनन विभाग ने आदित्यपुर क्षेत्र में अवैध बालू लदे एक बोलेरो पिकअप को जब्त किया. एमटीसी, गम्हरिया के समीप पकड़े गए वाहन को कार्रवाई के बाद आदित्यपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया. जिला प्रशासन की ओर से अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्ती बरतने की बात कही जा रही है. इस कार्रवाई के बीच सीनी ओपी क्षेत्र में रात के अंधेरे में कथित रूप से जारी बालू परिवहन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय स्तर पर चर्चा है…

Read More

कुकड़ू: प्रखंड के पांडरा गांव में सोमवार को धान के खेत में काम करने के दौरान हुए वज्रपात में दो महिलाओं की मौत और अन्य के घायल होने की घटना के बाद बुधवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं. उन्होंने मृतका मुक्ता महतो और सोनामनी महतो के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया. विधायक सविता महतो ने कहा कि वज्रपात की इस दुखद घटना से वह काफी मर्माहत हैं. इस कठिन समय में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए…

Read More

सरायकेला: बच्चों में नियमित पठन की आदत विकसित करने, पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने और जिले में पठन संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय परिसर से ‘पठन जागरूकता रथ’ रवाना किया गया. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विद्यालयों तक पहुंचकर बच्चों को पुस्तकों और पठन आधारित गतिविधियों से जोड़ेगा. पठन जागरूकता रथ के माध्यम से विद्यालयों में बच्चों के लिए रोचक पठन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. बच्चों को उनकी आयु और रुचि के अनुरूप पुस्तकों से जोड़ने के साथ स्वतंत्र रूप से…

Read More

सरायकेला: खरसावां प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में संचालित समग्र शिक्षा अभियान (SSA) एवं मध्याह्न भोजन योजना (MDM) के सामाजिक अंकेक्षण के दौरान चिह्नित मुद्दों एवं शिकायतों के समाधान को लेकर बुधवार को बीआरसी भवन खरसावां में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा ने की. जनसुनवाई में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुपाईसाई, राजकीय बुनियादी विद्यालय बड़ाबांबो, प्राथमिक विद्यालय आनंदडीह, प्राथमिक विद्यालय बिंदीराम, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय खरसावां एवं प्राथमिक विद्यालय आसनतलिया सहित संबंधित विद्यालयों के सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सामने आए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. कार्यक्रम में सोशल ऑडिटर मंजू तियू एवं…

Read More