सरायकेला: सीनी बाजार स्थित श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति की बैठक मंदिर परिसर में श्री श्याम महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में वर्ष 2025 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया. इसके साथ ही मां काली की पूजा को व्यवस्थित, भव्य और श्रद्धापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नई समिति का गठन किया गया. इसमें राजा संदीप सिंहदेव को संरक्षक तथा मनोज कुमार सिंहदेव को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.


बैठक में पूजा की तैयारियों, सदस्यों के बीच आपसी समन्वय और आयोजन को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई. सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी सभी के सहयोग से मां काली की पूजा को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न कराएगी.
नई समिति के पदाधिकारी
समिति में संरक्षक के रूप में राजा संदीप सिंहदेव और अध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार सिंहदेव को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, राबिन महतो, सचिन महतो एवं डोमा महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया है. मनोज कुमार शर्मा एवं महादेव महतो सचिव, भीम महतो सह सचिव तथा तुलसी मच्छो तांती संयुक्त सचिव बनाए गए हैं. इसके अलावा जगाय महतो एवं पिंटू महतो को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वीरेंद्र महतो, अर्जुन महतो एवं सजल पाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
नई समिति के गठन से सीनी बाजार में मां काली पूजा के आयोजन को लेकर नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल बनने की उम्मीद है. समिति के सदस्यों ने मिल-जुलकर पूजा को सफल बनाने और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
रिपोर्ट: प्रमोद सिंह (संपादक)

