Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला: राजनगर के आमलाटोला निवासी एवं झामुमो केंद्रीय सदस्य दशमत मार्डी का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया था. सोमवार को उनके अंतिम संस्कार में झामुमो राजनगर प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो नेता केपी सोरेन शामिल हुए और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी. केपी सोरेन ने दशमत मार्डी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के एक समर्पित साथी और संघर्षशील कार्यकर्ता का इस तरह चले जाना झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. संगठन और समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने दिवंगत…

Read More

सरायकेला: जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांडरा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 46 वर्षीय सोना मनी महतो, पति आशीर्वाद महतो और 27 वर्षीय मुक्ता महतो, पति पुईतु महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान दोनों महिलाएं खेत अथवा घर के आसपास मौजूद थीं. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात की चपेट में दोनों आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. सूचना मिलते…

Read More

सरायकेला. विपिन वार्ष्णेय की रिपोर्ट. कभी सरायकेला की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा रही पारंपरिक ओड़िया ड्रामा यात्रा अब एक बार फिर अपने पुराने रंग-रूप में लौटने जा रही है. उत्कल युवा एकता मंच के तत्वावधान में 19 से 21 नवंबर तक तीन दिवसीय पारंपरिक ओड़िया ड्रामा यात्रा का आयोजन किया जाएगा. आयोजन को लेकर सोमवार को मंच की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई. आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत 18 नवंबर को उद्घाटन एवं सम्मान समारोह के साथ होगी. इसके बाद लगातार तीन दिनों तक सरायकेला में ओड़िया नाट्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की…

Read More

सरायकेला:  सरकार के मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है. उनके निधन के बाद राज्यभर में शोक सभाओं का दौर जारी है.  इसी क्रम में जोबा माझी कैंप कार्यालय, सरायकेला में झामुमो नगर कमिटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इस अवसर पर झामुमो…

Read More

रांची: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को कार्रवाई की है. इसी क्रम में राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उर्दू अखबार ‘अखबार-ए-मशरिक’ के कार्यालय में भी ED की टीम छापेमारी कर रही है. कार्रवाई के दौरान अखबार कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. किसी भी बाहरी व्यक्ति को कार्यालय के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. ED की टीम कार्यालय में दस्तावेजों एवं अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई कथित…

Read More

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक कथित साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था. टीम में पु.नि. मनीष कुमार गुप्ता और पु.अ.नि. हीरालाल महतो समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के…

Read More

जामताड़ा: सदर अस्पताल जामताड़ा में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की मॉनिटरिंग व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं. बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चिहुटिया गांव निवासी ज्योत्सना देवी गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचीं. परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉ. आर. जेबा की ड्यूटी सुबह 9 बजे से थी, लेकिन करीब 11 बजे तक वह अस्पताल नहीं पहुंचीं. हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा है कि चिकित्सक केवल करीब 15 मिनट विलंब से पहुंची थीं और मरीज का इलाज अस्पताल में मौजूद…

Read More

कांड्रा: फुटबॉल मैदान में इस वर्ष भी विजयदशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम 20 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगा. आयोजन को लेकर कांड्रा रावण दहन समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को समिति के अध्यक्ष लालबाबू महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के पूर्व सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस बार भी कांड्रा फुटबॉल मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. आयोजन को सफल बनाने के…

Read More

कांड्रा: अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड की ओर से सामाजिक दायित्व के तहत कांड्रा पंचायत में ‘प्रोजेक्ट आरोग्यम’ के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों के बीच दवाइयों का वितरण किया गया. चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया. कंपनी की इस पहल के बीच औद्योगिक गतिविधियों से होने वाले कथित वायु प्रदूषण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी की चिमनी से निकलने वाले धुएं और आसपास उड़ने वाली धूल के कारण…

Read More

गम्हरिया: स्थित Domino’s⁠  आउटलेट में पिछले कई दिनों से एयर कंडीशनर खराब होने के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्राहकों का आरोप है कि आउटलेट में एसी खराब होने के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है. गर्मी के बीच ग्राहक जब भोजन करने के लिए आउटलेट पहुंचते हैं, तो उन्हें बिना एसी के गर्म और असहज माहौल में बैठना पड़ रहा है. ग्राहकों का कहना है कि बड़े ब्रांड के आउटलेट में भोजन की पूरी कीमत लेने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का उपलब्ध नहीं होना चिंता का विषय है. ग्राहकों के अनुसार,…

Read More