सरायकेला: सरकार के मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है. उनके निधन के बाद राज्यभर में शोक सभाओं का दौर जारी है.

इसी क्रम में जोबा माझी कैंप कार्यालय, सरायकेला में झामुमो नगर कमिटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो ने सुदिव्य कुमार सोनू के राजनीतिक जीवन, संघर्ष, सामाजिक सरोकार और संगठन के प्रति योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि उनका असामयिक निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जुझारू, कर्मठ और जनसमर्पित नेता थे. गरीबों, जरूरतमंदों और समाज के वंचित वर्गों की आवाज को उन्होंने मजबूती से उठाया. कार्यकर्ताओं के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार और संगठन के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा.
नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झामुमो परिवार ने अपना एक समर्पित साथी और झारखंड ने एक कर्मठ जननेता खो दिया है. उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी.
वहीं प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेमब्रोम ने कहा कि मंत्री के रूप में सुदिव्य कुमार सोनू का कार्यकाल भले छोटा रहा, लेकिन इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झारखंड के लिए बड़ी क्षति है.
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का जीवन संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का जीवन संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा का प्रतीक रहा. सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार और झामुमो कार्यकर्ताओं को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
श्रद्धांजलि सभा में शहजाद आलम, मुचिराम महंती, तपन कामिला, बिशू महतो, सूरज सिंह, कृष्णा राणा, राहुल आचार्य, राजू महाली, विक्रम परामाणिक, सुमित रथ, रिकी पति, सुमित सागर पति, गौरांग दास सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.
जनसेवा का प्रतीक रहा. सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार और झामुमो कार्यकर्ताओं को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.