जामताड़ा: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर सोमवार को JHAROTEF जामताड़ा की ओर से गांधी मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा में शिक्षक, कर्मचारी एवं संगठन के सक्रिय सदस्यों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.


इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है. सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण और सरल व्यवहार को हमेशा याद किया जाएगा.
सदस्यों ने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है. श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन घड़ी में ईश्वर से परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की गई.
JHAROTEF पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में JHAROTEF जामताड़ा के महासचिव अभिजीत प्रकाश झा के अलावा कार्यकारिणी पदधारक इनामुल खान, रामचरण गोराई, कृष्ण कांत सर एवं कृष्ण चंद्र तुरी मौजूद रहे.
वहीं सक्रिय सदस्यों में छोटन रविदास, सफाउल रहमान, गिरधारी दास, बिपदतरण पातर, उज्जवल कुमार खान, तन्मय चक्रवर्ती, अजय शंकर दास, संजीत हांसदा, सुजय कुमार घोष एवं मुकुंद मंडल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृतियां, उनका सरल व्यवहार और जनसेवा के प्रति योगदान हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेगा.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

