Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

जमशेदपुर: केस मैनेज कराने का भरोसा देकर पहले युवक को बुलाया और फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर कथित रूप से उससे नकदी, बाइक और मोबाइल फोन छीन लिए. एमजीएम थाना पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में कोलकाता निवासी बंटी गुहा (38) और मानगो निवासी इम्तियाज खान (32) शामिल हैं. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. केस संभाल देंगे’, इसी भरोसे में पहुंचा था युवक पुलिस के अनुसार बिरेन दास को कुछ…

Read More

सरायकेला: खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (MMDR) के विरोध में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत राजनगर प्रखंड मुख्यालय पर भी पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. सिंहभूम सांसद जोबा माझी के नेतृत्व में धरना- प्रदर्शन किया गया और प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. गौरतलब है कि झामुमो ने 19 सितंबर को राज्य के प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी. धरना से पहले झामुमो नेता प्रोफेसर कालीपद सोरेन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पारंपरिक हरवे- हथियारों के साथ जुलूस की शक्ल…

Read More

जमशेदपुर: गणेशोत्सव में भगवान गणेश को अर्पित 11 किलो का विशाल लड्डू इस बार 71 हजार रुपये में नीलाम हुआ. किताडीह बॉयज क्लब की ओर से आयोजित नीलामी में स्थानीय निवासी राम महतो ने सबसे ऊंची बोली लगाकर लड्डू प्राप्त किया. क्लब के अनुसार नीलामी से प्राप्त राशि जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता पर खर्च की जाएगी. किताडीह बॉयज क्लब पिछले आठ वर्षों से गणेशोत्सव के दौरान विशाल लड्डू की नीलामी करता आ रहा है. क्लब अध्यक्ष बंटी सिंह ने बताया कि जब इस परंपरा की शुरुआत हुई थी, तब पहली बार लड्डू की बोली महज 500 रुपये लगी…

Read More

गम्हरिया: टाटा स्टील गम्हरिया के कर्मचारी सेवा विभाग की ओर से टाटा स्टील गम्हरिया आवासीय परिसर के निवासियों के साथ कस्टमर कॉन्टैक्ट प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को सीधे समझना था. कार्यक्रम में करीब 200 निवासी शामिल हुए. कार्यक्रम में टाटा स्टील गम्हरिया के चीफ रंजन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान TSUISL के जीएम रवींद्र कुमार सिंह, कर्मचारी सेवा विभाग के प्रमुख प्रमोद कुमार तथा होमेज टोडीवाला ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया. बैठक…

Read More

जमशेदपुर: शहर के आसमान में सोमवार शाम चांद के बेहद करीब दिखाई दी चमकीली रोशनी लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बन गई. चांद के बगल में दीये की लौ की तरह चमकती रोशनी देखकर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर साझा करना शुरू कर दिया. संयोग से सोमवार को गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज का पर्व मनाए जाने के कारण इस खूबसूरत नजारे को लेकर लोगों में उत्सुकता और बढ़ गई. कई लोग एक-दूसरे से पूछते नजर आए कि आखिर चांद के इतने करीब चमकने वाला…

Read More

जामताड़ा: किता- सिल्ली डाउन लाइन पर 15 सितंबर को तीन घंटे का PQRS ब्लॉक लिए जाने के कारण रेलवे ने चार MEMU ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इसके तहत ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर उनके प्रारंभिक और अंतिम स्टेशनों में बदलाव किया गया है. रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान- हटिया MEMU एक्सप्रेस हटिया के बजाय नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो तक ही चलेगी. वहीं 13504 हटिया- बर्द्धमान MEMU एक्सप्रेस हटिया के बजाय गोमो से बर्द्धमान के लिए रवाना होगी. इस कारण दोनों ट्रेनों का गोमो- हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा. इसी तरह…

Read More

रांची: झारखंड की चर्चित JSSC-CGL और JPSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. JSSC-CGL मामले में पश्चिम बंगाल निवासी दिलीप कुमार पासवान जबकि JPSC परीक्षा से जुड़े मामले में रांची के कोचिंग संचालक संजीत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. CID की ओर से जारी जानकारी के अनुसार JSSC-CGL परीक्षा से संबंधित CID थाना कांड संख्या 01/2025 में अप्राथमिकी अभियुक्त दिलीप कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है. दिलीप की उम्र करीब 41 वर्ष है और वह…

Read More

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा समेत आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाए जाने वाले हरतालिका तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह देखा गया. व्रतधारी महिलाओं ने भगवान गणेश, कार्तिकेय, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की. कई महिलाएं आसपास के शिव मंदिरों में पहुंचीं और भगवान…

Read More

चाईबासा: सोनुआ प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को गणेश उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. पूजा की शुरुआत सोनुआ के मधूपुर स्थित संजय नदी तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई. इसके बाद नदी का पवित्र जल कलश में भरकर पूजा स्थल तक लाया गया और कलश स्थापना की गई. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को धूप, दीप, फल-फूल, वस्त्र, लड्डू और नैवेद्य अर्पित कर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. गणेशोत्सव को लेकर सुबह से बाजारों में भी रौनक रही.…

Read More

राजनगर: प्रखंड के हेंसल गांव में रविवार को श्री श्री बजरंगबली कमेटी की ओर से 25वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान अभियान के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. शिविर में कुल 179 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. रक्तदान के लिए सुबह से ही युवाओं के साथ महिलाएं और पुरुष भी शिविर में पहुंचते रहे. जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम ने शिविर में रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया. रक्तदान करने वाले सभी लोगों को आयोजन समिति की ओर से टी-शर्ट प्रदान की गई. वहीं…

Read More