- Jamshedpur Police Drone Surveillance जमशेदपुर: आसमान से पुलिस की नजर, ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की हो रही निगरानी
- Jamshedpur Nagarkot Complex Kali Puja जमशेदपुर: कदमा नागरकोट कॉम्प्लेक्स में श्रद्धा और उल्लास के साथ मां काली की पूजा, भक्तों ने मांगी सुख- समृद्धि
- Kandra Inaugurates The Kali Puja Celebrations कांड्रा: काली पूजा महोत्सव का बबलू सोरेन ने किया शुभारंभ, मां काली के चरणों में टेका माथा
- Chaibasa Sonua Fire Incident चाईबासा: सोनुआ में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान और सीएससी में लगी भीषण आग, आधे घंटे में लाखों का सामान जलकर राख
- Sunny Singh Mother’s Funeral Ceremony गम्हरिया: पंचतत्व में विलीन हुईं झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की माता अमृत कौर, पुत्र ने दी मुखाग्नि
- Adityapur Thana Road, Mobile Theft Complaint आदित्यपुर: दीपावली की भीड़ में मोबाइल गायब होने की शिकायतों के बाद एक्शन, बाजार से दर्जन भर बच्चे कस्टडी में
- Adityapur Fraud Alert सावधान! आदित्यपुर में साधु के वेश में घूम रहे ठग, सांप दिखाकर जेब से रुपये निकालने की घटना CCTV में कैद
- Adityapur Police Action आदित्यपुर: दीपावली की भीड़ में मोबाइल गायब होने की सूचना पर एक्शन में थाना प्रभारी, खुद संभाला ओडी का जिम्मा, अधिकारियों- कर्मियों को सड़क पर उतारा
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
जामताड़ा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जामताड़ा में श्रद्धा और संकल्प का माहौल रहा. 2 अक्टूबर के अवसर पर पुराना कोर्ट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान अधिकारियों ने महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रज़ा, जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी…
पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति रामवचन राय ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपने एक-एक माह के वेतन का चेक सौंपा. गौरतलब है कि राज्य में हाल के दिनों में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जनप्रतिनिधियों और संस्थाओं की ओर से लगातार अंशदान दिया जा रहा है. तीनों जनप्रतिनिधियों ने अपने एक माह के वेतन की…
गम्हरिया: टाटा स्टील के आवासीय परिसर टायो कॉलोनी में मंगलवार शाम इवनिंग वॉक के दौरान आदिवासी युवक रोहित हेम्ब्रम के साथ हुई मारपीट का मामला अब गम्हरिया थाने पहुंच गया है. रोहित हेम्ब्रम ने पांच नामजद समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. रोहित समाज के लोगों के साथ गम्हरिया थाना पहुंचा. शिकायत में शांतिनगर निवासी ईशांत पटेल, निर्मल पथ निवासी अंश कुमार सिंह और कुंदन यादव, मोतीनगर निवासी आयुष भाईराज तथा टायो बंगाली कॉलोनी निवासी आदित्य सिंह को नामजद किया गया है. इसके अलावा पांच अज्ञात लोगों पर भी घटना में शामिल होने…
देवघर: कुण्डा थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 9,270 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि चरकी पहाड़ी स्थित एक अर्धनिर्मित मकान और खंडहर में कुछ लोग मादक पदार्थों की खरीद- बिक्री के लिए जुटे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद अंचल अधिकारी देवघर और कुण्डा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई. टीम…
चाईबासा: सोनुआ प्रखंड में आवास योजना के प्रखंड समन्वयक इंद्रजीत कुजूर ने गुरुवार को आसनतलिया पंचायत के एजेलबेड़ा और राघोई गांव में निर्माणाधीन आवास योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न लाभुकों के कुल 33 निर्माणाधीन अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड समन्वयक ने लाभुकों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और योजना के तहत उपलब्ध राशि का सदुपयोग करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास पूरा करने का निर्देश दिया. पलायन कर चुके हैं कुछ लाभुक निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि कुछ लाभुक अपने पूरे परिवार…
जमशेदपुर: क्वांटम टेक्नोलॉजी से लेकर सतत विकास तक भौतिक विज्ञान में उभरती नई संभावनाओं पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. ‘भौतिकी में उभरते नए आयाम: क्वांटम प्रौद्योगिकी से सतत विकास तक’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए 200 से अधिक वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन में भौतिक विज्ञान के नवीन शोध, क्वांटम टेक्नोलॉजी, सतत विकास और अंतर्विषयी अनुसंधान की संभावनाओं पर मंथन हुआ. शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत कर भविष्य की वैज्ञानिक चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार साझा किए.…
जमशेदपुर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 3 मई 2025 को हुए छत हादसे के पीड़ित परिवारों को घोषित मुआवजा नहीं मिलने का मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है. जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने अधिवक्ता अनिकेत कुमार ओझा के माध्यम से 16 सितंबर 2026 को जनहित याचिका दायर कर मुआवजा भुगतान में कथित देरी का मुद्दा उठाया है. याचिका दाखिल होने की खबर सार्वजनिक रूप से भी रिपोर्ट हुई है. 3 मई 2025 के हादसे में शुरुआत में डेविड जॉनसन, लुकास साइमन तिर्की और श्रीचंद तांती की मौत हुई थी, जबकि रेणुका देवी…
जामताड़ा: भारत ज्ञान विज्ञान समिति, जामताड़ा का एक दिवसीय जिला सम्मेलन गुरुवार को संत एंथोनी स्कूल में आयोजित हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. कांचन गोपाल मंडल ने की. इस दौरान वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशीलता और जनजागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. काशी नाथ चटर्जी ने कहा कि समाज में सवाल पूछने, तथ्यों को समझने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने और समाज को तर्कशील बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जाना चाहिए. जिला सचिव डॉ. दुर्गादास…
जामताड़ा: बिंदापाथर थाना परिसर में गुरुवार को थाना पुलिस ने क्षेत्र के ज्वेलरी दुकानदारों एवं सीएसपी संचालकों के साथ बैठक कर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने की. बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने बारी-बारी से दुकानदारों एवं सीएसपी संचालकों से उनके प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि ज्वेलरी दुकान एवं सीएसपी संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखने, आसपास होने…
रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से जवाब दाखिल करने में देरी और इसके लिए अतिरिक्त समय मांगे जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. अदालत ने जुर्माने की राशि झारखंड स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (JHALSA) में जमा करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर 2026 को निर्धारित की गई है. ED अधिकारियों ने FIR को दी है चुनौती मामला…