चाईबासा: सोनुआ प्रखंड में आवास योजना के प्रखंड समन्वयक इंद्रजीत कुजूर ने गुरुवार को आसनतलिया पंचायत के एजेलबेड़ा और राघोई गांव में निर्माणाधीन आवास योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न लाभुकों के कुल 33 निर्माणाधीन अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.


निरीक्षण के दौरान प्रखंड समन्वयक ने लाभुकों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और योजना के तहत उपलब्ध राशि का सदुपयोग करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास पूरा करने का निर्देश दिया.
पलायन कर चुके हैं कुछ लाभुक
निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि कुछ लाभुक अपने पूरे परिवार के साथ गांव से पलायन कर चुके हैं, जिसके कारण उनके आवास का निर्माण प्रभावित हो रहा है. प्रखंड समन्वयक ने आसपास के ग्रामीणों से ऐसे लाभुकों तक सूचना पहुंचाने और उन्हें वापस बुलाकर आवास निर्माण शुरू कराने में सहयोग करने की अपील की. निरीक्षण के दौरान पंचायत सेवक, रोजगार सेवक सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

