Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

जमशेदपुर: शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर संचालित साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. रामगढ़ साइबर थाना और जमशेदपुर साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने बिरसानगर जोन नंबर-2 बी स्थित ओम नगर, रोड नंबर-1 के एक मकान में देर रात छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान ठिकाने से 20 से अधिक मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, लैपटॉप, नकदी और अन्य सामान बरामद होने की बात सामने आई है. बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सिम कार्ड की जांच के आधार पर पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य…

Read More

आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र स्थित उत्कल ऑटोमोबाइल कंपनी में काम के दौरान गंभीर रूप से घायल मजदूर इरशाद आलम (28) की बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई. इरशाद कपाली के अंसार नगर का रहने वाला था और पेशे से वेल्डर था. वह पिछले करीब दो माह से कंपनी में काम कर रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम इरशाद कंपनी परिसर में काम कर रहा था. इसी दौरान एक बड़े वाहन पर लदे सामान में से भारी पाइप नीचे गिर गया और उसके सिर पर जा लगा. हादसे में इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना…

Read More

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित ग्वाला बस्ती में रंगदारी नहीं देने पर एक व्यापारी के घर पर फायरिंग और दुकान में तोड़फोड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बाबा फैंसी स्टोर के संचालक पवन पांडे के अनुसार, 26 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे चार युवकों ने उनके आवास के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की और दुकान में तोड़फोड़ की. घटना के दौरान उनका पुत्र बाल-बाल बच गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने छिपकर अपनी जान बचाई. वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है. पीड़ित व्यापारी ने प्रमोद दुबे और उसके साथियों पर…

Read More

जामताड़ा: बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दुलाडीह में “सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित बचपन” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए. कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर अनिल अभिषेक एवं सब-इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन गेमिंग के दौरान सावधानी बरतने, अनजान लोगों से इंटरनेट पर…

Read More

आदित्यपुर: थाना अंतर्गत बिको मोड़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05 BZ 0025 है. घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर लोगों की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार बिको मोड़ के समीप पहुंचने के दौरान अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई. टक्कर के कारण कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. घटना के…

Read More

गिरिडीह: जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध खंडोली पर्यटक स्थल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कथित प्रेमी जोड़े को लेकर लोगों की भीड़ और हंगामे की स्थिति दिखाई देने की बात कही जा रही है. इसके बाद परिजनों एवं मौके पर मौजूद लोगों के दबाव में युवक से युवती की मांग में सिंदूर भरवाए जाने का दावा किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार युवक बेंगाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि युवती डुमरी थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है. युवती…

Read More

सरायकेला: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने अब तक जिला में कोई बड़ी तबाही नहीं मचाई है, लेकिन उससे पहले बिजली विभाग की व्यवस्था ने आदित्यपुर के आवासीय क्षेत्र में ऐसा ‘कोहराम’ मचा रखा है कि जनता त्राहिमाम कर रही है. मंगलवार शाम करीब चार बजे से शुरू हुई बिजली की आंख-मिचौली बुधवार पूर्वाह्न तक जारी है. कमोबेश सभी फीडरों से जुड़े उपभोक्ता पावर कट और अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं. सवाल अब केवल बिजली कब आएगी का नहीं, बल्कि सालभर मेंटेनेंस के नाम पर लिए जाने वाले शटडाउन के बावजूद व्यवस्था पहली चुनौती में ही क्यों चरमरा गई, इसका भी है.…

Read More

जामताड़ा: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मथुरापुर और मधुपुर स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर ट्रैक की मरम्मत एवं अनुरक्षण के लिए 29 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण जसीडीह- अंडाल मेमू ट्रेन रद्द रहेगी, जबकि बर्द्धमान- झाझा- बर्द्धमान मेमू के परिचालन में बदलाव किया गया है. वहीं, जसीडीह- आसनसोल मेमू को निर्धारित तिथियों पर पुनर्निर्धारित समय से चलाया जाएगा. रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उक्त अवधि में…

Read More

जमशेदपुर: साकची स्थित बसंत टॉकीज के समीप भाजपा कार्यालय के सामने सोमवार देर रात करीब 12 बजे कार सवार पांच युवकों ने कथित रूप से जमकर हंगामा किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक नशे की हालत में थे और सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर रहे थे. करीब 20 मिनट तक सड़क पर हंगामे की स्थिति बनी रही. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना मिलने पर पास में मौजूद पीसीआर वाहन मौके पर पहुंचा. पुलिस को देखकर युवकों ने कार से भागने की कोशिश की. आरोप है कि इस दौरान कार से कई वाहनों को…

Read More

सरायकेला: प्रखंड के मुण्डाटांड पंचायत अंतर्गत धाधकीडीह गांव में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर सोमवार रात पारंपरिक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सरायकेला प्रखंड के उपप्रमुख बासुदेव महतो ने किया. छऊ कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर ग्रामीणों का मनोरंजन किया. इस अवसर पर बासुदेव महतो ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है. इस कला को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है. ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान से…

Read More