गम्हरिया: थाना अंतर्गत मोहनपुर के जंगल में पेड़ से लटकता 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.


विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ में लटके युवक को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. आसपास के ग्रामीणों ने युवक को पहचानने से इंकार किया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की प्रक्रिया में जुटी है. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह- तरह की चर्चा है.

विज्ञापन
