रामगढ़: योग गुरु बाबा रामदेव रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज में हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.



विज्ञापन
बाबा रामदेव ने स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिजनों ने बाबा रामदेव के नेमरा पहुंचने और संवेदना व्यक्त करने के प्रति आभार जताया.

विज्ञापन
