Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा थाना क्षेत्र स्थित चुरगी गांव में खाना बनाने के दौरान एक 18 वर्षीय विवाहित महिला गंभीर रूप से झुलस गई. पीड़िता की पहचान प्रभा तिर्की के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. पीड़िता के अनुसार वह घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी. इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आ गया और वह जलते चूल्हे पर गिर पड़ी. आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई. घटना के बाद परिजनों ने वाहन की व्यवस्था करने का प्रयास…

Read More

पटना: विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर 22 फरवरी 2026 को बिहार के अंग प्रदेश स्थित भागलपुर में आयोजित अंग अंगिका साहित्य महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय रेत शिल्पकार मधुरेंद्र कुमार को प्रतिष्ठित ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा. इस संबंध में जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत ने व्हाट्सएप के माध्यम से आमंत्रण पत्र भेजकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि युग चेतना, अंग जन गण, अंग मदद एवं अंगिका सभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस साहित्यिक- सांस्कृतिक महोत्सव में अंगिका भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया…

Read More

चांडिल/ Bikash Thakur अनुमंडल क्षेत्र के चिलगु पुनर्वास कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण (हाटटोला) में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सप्ताहव्यापी श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. सुबह विधि- विधान के साथ कलश यात्रा निकाली गई. यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया. श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे. पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 21 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह श्लोक पाठ और संध्या समय संगीतमय श्रीमद्…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik कपाली गैस गोदाम के समीप स्थित एक किराए के मकान में 28 वर्षीय शाहिद अंसारी उर्फ पिंटा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने घर में लगे पाइप से चादर के सहारे फांसी लगाई. हालांकि मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. मृतक के चचेरे भाई महफूज अंसारी ने आरोप लगाया कि शाहिद की पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया. उन्होंने बताया कि…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. मो. साहिद अंसारी, पिता मो. जलील अंसारी, निवासी साही कॉलोनी, अजमेरी रोड, फ़ैजाने अबू बकर मस्जिद के सामने, कपाली, दिनांक 03 फरवरी 2026 को घर से निकले थे. इसके बाद से अब तक वह वापस नहीं लौटे हैं. परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की गई है. बावजूद इसके अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. युवक के अचानक लापता हो जाने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है. हुलिया के अनुसार उनका रंग सावला…

Read More

सरायकेला/ Rasbihari Mandal राजनगर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से विशेष अपील की है. थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि किए कोई भी संदेश सोशल मीडिया पर साझा न करें. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि फेसबुक, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक, उकसाने वाली या सांप्रदायिक सामग्री प्रसारित करने से समाज में तनाव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ऐसे पोस्ट से बचना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है. थाना प्रभारी ने…

Read More

सरायकेला: सरायकेला- टाटा मार्ग पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में 25 वर्षीय सागर मुखी गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार सागर मुखी जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र का निवासी है. वह सरायकेला थाना अंतर्गत मानिक बाजार में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था. घटना देर रात करीब 2:30 बजे कशी साहू कॉलेज मोड़ के पास हुई. बताया जा रहा है कि अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं. सूचना मिलते…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 419 पर कुरमीपाड़ा रेल अंडरपास के समीप बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. आमने- सामने से आ रही दो ट्रकों की टक्कर के बाद एक तीसरी ट्रक भी पीछे से भिड़ गई, जिससे दुर्घटना और गंभीर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहली ट्रक पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही थी और उसने जामताड़ा की दिशा में जा रही ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. इसी दौरान चावल लदी बिहार नंबर की एक अन्य ट्रक, जो बंगाल की ओर जा रही थी, अचानक हुए हादसे से बच नहीं सकी…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal नगर पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार समाजसेवी चमेली देवी इन दिनों लगातार जनसंपर्क अभियान में सक्रिय हैं. दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बाद भी वे देर रात तक शहरी मतदाताओं से मिलकर संवाद स्थापित कर रही हैं. उनके अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखी जा रही है. चमेली देवी महिला, पुरुष और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर भयमुक्त, सुरक्षित और विकासशील वातावरण के लिए बदलाव का समर्थन करने की अपील कर रही हैं. वे मतदाताओं से क्रमांक 3, चूड़ी छाप के पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रही हैं. स्थानीय स्तर पर…

Read More

चांडिल: अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड में पदस्थापित नाजीर तापस सरकार की आकस्मिक मृत्यु के बाद क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं. तापस सरकार बुधवार सुबह सरकारी कार्य से सरायकेला जा रहे थे, तभी ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बाकलतोड़िया के समीप अचानक अस्वस्थ होकर गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन गंभीर स्थिति के बावजूद सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी. प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जाने की बात कही जा रही है, परंतु समय पर वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाई. अंततः समाजसेवी एवं आजसू नेता…

Read More