Author: Digital Desk

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।

यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।

मधेपुरा: जिला मुख्यालय स्थित MLDP पेट्रोल पंप के ऑफिस में सोमवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने ऑफिस के पीछे की लोहे की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नगद समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोल पंप के व्यवस्थापक धीरेंद्र सिंह ने सदर थाना में लिखित आवेदन दिया है. पंप के प्रोपराइटर हरि प्रसाद टेकरीवाल ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे पेट्रोल पंप बंद कर वे अपने घर सिंहेश्वर चले गए थे.…

Read More

सीतामढ़ी: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह दिन के 1 बजे तक औसतन 45.28% मतदान दर्ज किया गया है. बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक 48.49% मतदान हुआ है. बाजपट्टी में 45.94%, रनिसैदपुर में 45.21%, बथनाहा में 44.93%, सुरसंड में 44.68%, रीगा में 44.58%, परिहार में 44.48% और सीतामढ़ी में 44.4% मतदान हुआ है. बेलसंड विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत में सबसे ऊपर है, जबकि सीतामढ़ी क्षेत्र में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ है. जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की टीम लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रही…

Read More

चाईबासा: झारखंड स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को “Run For Jharkhand – हमारी एकता की दौड़” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह दौड़ जिला समाहरणालय परिसर से बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम तक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों युवक- युवतियों ने हिस्सा लिया. जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर यह दौड़ हमारी एकता और विकास की प्रतीक है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास के नए आयाम गढ़ रहा है और प्रशासन यह…

Read More

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदान का सिलसिला जारी है. मंगलवार 11 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक पूरे राज्य में औसतन 47.62% मतदान दर्ज किया गया है. 17 जिलों में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है. चुनाव आयोग के अनुसार, अब तक किशनगंज जिले में सबसे अधिक 51.86% मतदान दर्ज हुआ है. वहीं गया में 50.95%, जमुई में 50.91%, बांका में 50.07% और कैमूर में 49.89% मतदान हुआ है. ये जिले 50% के आंकड़े के करीब या उससे ऊपर पहुंच चुके हैं. वहीं, नवादा में 43.45% और मधुबनी में 43.39% मतदान के साथ…

Read More

गिरिडीह: जिले के जमुआ प्रखंड के दलिया स्थित विवादित पत्थर खदान में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. देखते ही देखते विवाद मारपीट और गोलीबारी में तब्दील हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के चचघरा निवासी सुरेश महतो के रूप में की गई है. जबकि घायलों में अरविंद वर्मा, सुगदेव महतो, रितलाल वर्मा, शिवम, साहिल और सोनू कुमार सहित कई अन्य शामिल हैं. सभी घायलों को पहले जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य…

Read More

जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपनिर्वाचन 2025 के लिए मतदान प्रक्रिया जोर पकड़ चुकी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (मीडिया कोषांग) से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक कुल 54.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. सुबह की तुलना में दोपहर तक मतदान केंद्रों पर भीड़ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. पुरुषों के साथ- साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर उमड़ रहे हैं. कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे मतदाताओं का उत्साह स्पष्ट झलक रहा है. प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने…

Read More

कैमूर: जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. दोपहर 1 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में औसतन करीब 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 50.91 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि मोहनियां में 50.69 प्रतिशत, भभुआ में 49.42 प्रतिशत और रामगढ़ में 47.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद है. सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है.

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur एसएम. स्टील एंड पावर लिमिटेड को लेकर अब स्थानीय स्तर पर सकारात्मक माहौल बनता दिखाई दे रहा है. सोमवार को नीमडीह के आदरडीह स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और जमीनदाताओं ने हिस्सा लिया और कंपनी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कंपनी क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है. सड़क निर्माण, स्थानीय लोगों को रोजगार, और सामाजिक कार्यों में सहयोग के कारण गांव की स्थिति में काफी सुधार हुआ है. लोगों का कहना था कि कंपनी के संचालन…

Read More

चाईबासा Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के बनुआ गांव में सोमवार को कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग के और से सॉइल हेल्थ एवं फर्टिलिटी स्कीम के तहत ग्रामीणों को मृदा उठाव एवं उसकी स्वच्छता के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया गया. कृषि पदाधिकारी अर्थों भजन प्रधान ने किसानों को सॉइल हेल्थ के बारे में जानकारी दिया. इसके साथ ही रवि फसल अनिवार्य रूप से सभी खेतों में लगाते हुए इनकॉम को दोगुना करने की विषय पर भी चर्चा की गई. गांव के किसानों के बीच में सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण किया गया. मौके पर बसंत प्रधान, दीप…

Read More

चाईबासा/Jayant pramanik सोनुआ क्षेत्र में मंगलवार को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार, सोनुआ विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विद्युत सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। विभागीय कर्मियों ने बताया कि 33 केवी मेन लाइन पर मीटर यूनिट लगाने का कार्य किया जाना है, जिसके कारण तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। विद्युत विभाग ने सोमवार को ही सभी संबंधित क्षेत्रों को इसकी जानकारी देते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

Read More