जामताड़ा: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संगठनात्मक विस्तार के तहत जीत दुबे को बजरंग दल का जामताड़ा जिला संयोजक नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा.



नवनियुक्त जिला संयोजक जीत दुबे ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है. उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे.
उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए जामताड़ा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़कर समाजहित, सेवा और सांस्कृतिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





