सरायकेला: जिले की सड़कों पर लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के तहत राजनगर थाना के समीप ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान वाहनों की सघन जांच की गई और चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई.



जांच के दौरान 16 चक्का ट्रक (वाहन संख्या CG07CH 6918) के चालक प्रवीण कुमार उपाध्याय के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई. इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.
कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने चालक को भविष्य में नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की सख्त चेतावनी दी. साथ ही अन्य वाहन चालकों को भी जागरूक करने की सलाह दी कि नशे की अवस्था में वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है. बल्कि स्वयं और अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है.
ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से इस तरह के विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित एवं जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की.
रिपोर्ट: रासबिहारी मंडल





