- Kandra Kali Puja Committee A कांड्रा: बाजार काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, बप्पा पात्रो लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष
- Chaibasa Brother Sister Drowning Incident चाईबासा: खेलते- खेलते गड्ढेनुमा तालाब तक पहुंचे मासूम भाई- बहन, डूबने से दोनों की मौत
- Sonua Weekly Market चाईबासा: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, साप्ताहिक हाट-बाजार में पसरा कीचड़
- Jamtara Ajay River Rescue जामताड़ा: अजय नदी में बह रहे अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाया, नाला सीएचसी में भर्ती
- Ichagarh Assembly Inside Story ईचागढ़ की सियासत में फिर हलचल, क्या आजसू को अलविदा कहेंगे हरेलाल महतो ?
- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: विश्व आदिवासी दिवस-2026 के सफल, गरिमामय एवं व्यापक आयोजन को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, परियोजना निदेशक आईटीडीए सह जिला कल्याण पदाधिकारी उषा मुंडू, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, आदित्यपुर नगर आयुक्त एजाज अनवर, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने सभी विभागों को…
सरायकेला: स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी समेत जिले के सभी वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सहित जिले के सभी निर्धारित ध्वजारोहण स्थलों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई. साफ-सफाई, रंग-रोगन, स्टेडियम का समतलीकरण, मंच एवं पंडाल निर्माण, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, कैमरा एवं वीडियोग्राफी, परेड पूर्वाभ्यास,…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में कानून- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने अपराधियों. अवैध कारोबारियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अपराध. नशे का कारोबार. अड्डेबाजी. अवैध गतिविधियों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अब लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. ओपी प्रभारी ने बताया कि कपाली ओपी पुलिस क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों. बाजारों. संवेदनशील इलाकों और सुनसान स्थानों पर नियमित गश्त कर रही है. जहां-जहां अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों…
जमशेदपुर: झारखंड के जाने-माने उद्योगपति, आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एवं पद्मावती सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रमुख एसके बेहरा ने कहा कि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल पार्क में बन रहा पद्मावती सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल केवल एक चिकित्सा संस्थान नहीं, बल्कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक नई पहचान और धरोहर साबित होगा. उन्होंने कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और बहुत जल्द यह आम लोगों की सेवा के लिए शुरू कर दिया जाएगा. एसके बेहरा ने कहा कि किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान केवल अत्याधुनिक मशीनें नहीं होतीं, बल्कि वहां आने वाले…
जमशेदपुर: उत्कल एसोसिएशन, जमशेदपुर में चल रहे विवाद के बीच संगठन को बड़ा झटका लगा है. संस्था के संरक्षक एसके बेहरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ट्रस्टी मनोरंजन दाश के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया. इस्तीफे के पीछे उन्होंने संगठन में लगातार बढ़ रहे विवाद, आपसी मतभेद और मामला न्यायालय तक पहुंचने को प्रमुख कारण बताया. एसके बेहरा ने कहा, “मैं ऐसा इंसान हूं, जहां ज्यादा विवाद होता है वहां से खुद को किनारा करने में ही भलाई समझता हूं. मैं हमेशा संस्था का बाहर से समर्थन करता रहा हूं, लेकिन अब उससे भी…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में नकली विदेशी शराब के बड़े खेल का सोमवार को पर्दाफाश हुआ. उत्पाद विभाग ने एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में छापेमारी कर एक मिनी अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां नामी कंपनियों के ब्रांड की तर्ज पर नकली विदेशी शराब तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी चल रही थी. कार्रवाई के दौरान 88 लीटर तैयार नकली विदेशी शराब के साथ भारी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री, नकली लेबल, कॉर्क, ढक्कन और शराब बनाने में प्रयुक्त रसायन बरामद किए गए. हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा. उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली…
जामताड़ा: साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर जामताड़ा टाउन थाना क्षेत्र के सुपायडीह गांव के समीप रविवार देर रात पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के बीच हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, साहिबगंज से धनबाद सेंट्रल जेल शिफ्ट किए जाने के दौरान उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया. इसी दौरान कथित रूप से उसने एक पुलिस जवान की इंसास रायफल छीन ली, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साहिबगंज डीएसपी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम…
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में रविवार को पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. आपसी रंजिश के चलते एक टाटा स्टील कर्मचारी पर उसके साले ने चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय राजेन पांडे को पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, राजेन पांडे अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान उनका साला वहां पहुंचा. दोनों के बीच पहले…
जामताड़ा: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था. इसी दौरान जामताड़ा जिले में उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की और एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह मौके पर ही ढेर हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, सुजीत सिन्हा को कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी वाहन से धनबाद ले जाया जा रहा था. जामताड़ा जिले की सीमा में पहुंचने पर उसने टॉयलेट जाने की…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है. आंदोलन को नई धार देते हुए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. अनशन शुरू करते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “सेटिंग-गेटिंग नाय चलतो… छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो.” उन्होंने घोषणा की कि जब तक सरकार छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा. दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश भी छात्रों के हौसले को कमजोर नहीं कर सकी.…