- Kandra Kali Puja Committee A कांड्रा: बाजार काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, बप्पा पात्रो लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष
- Chaibasa Brother Sister Drowning Incident चाईबासा: खेलते- खेलते गड्ढेनुमा तालाब तक पहुंचे मासूम भाई- बहन, डूबने से दोनों की मौत
- Sonua Weekly Market चाईबासा: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, साप्ताहिक हाट-बाजार में पसरा कीचड़
- Jamtara Ajay River Rescue जामताड़ा: अजय नदी में बह रहे अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाया, नाला सीएचसी में भर्ती
- Ichagarh Assembly Inside Story ईचागढ़ की सियासत में फिर हलचल, क्या आजसू को अलविदा कहेंगे हरेलाल महतो ?
- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 5 अगस्त 2026 से प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है. इसके साथ ही 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी. प्राप्त आवेदनों का निस्तारण 3 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा. उपायुक्त ने बताया कि…
जामताड़ा: श्रावणी मेला-2026 के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आरा और जसीडीह के बीच प्रत्येक रविवार विशेष एमईएमयू ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. यह विशेष ट्रेनें 09 अगस्त, 16 अगस्त, 23 अगस्त और 30 अगस्त 2026 को संचालित की जाएंगी. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 03270 आरा–जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल (एमईएमयू) प्रत्येक रविवार को आरा से रात 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी. वहीं, 03269 जसीडीह–आरा श्रावणी मेला स्पेशल (एमईएमयू) प्रत्येक रविवार को जसीडीह से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और रात 11:45 बजे आरा पहुंचेगी.…
जामताड़ा: ड्रग्स एवं अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता मिली है. डिटेक्टिव विभाग और इंटेलिजेंस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में झारखंड के जामताड़ा से संचालित एक अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी से पूछताछ के आधार पर बाराबनी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 122 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को जामताड़ा जिले में छापेमारी कर मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर झारखंड…
जामताड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), जामताड़ा के सचिव पवन कुमार के निर्देश एवं मार्गदर्शन में बुधवार को नाला प्रखंड के बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैकबड़ के समीप बादुरमारा गांव निवासी काजल सिंह (52) की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद डीएलएसए की टीम ने उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान टीम ने शोकाकुल परिवार को उपलब्ध कानूनी सहायता एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. डीएलएसए की ओर से पारा विधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) प्रेम कुमार सिंह एवं अमित कुमार सिंह ने परिजनों को हिट एंड रन योजना के तहत मिलने वाले मुआवजे की आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित दिग्गीलोटा गांव की अंजली हेम्ब्रम आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं. कभी रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर रहीं अंजली ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पहचान बनाई है. एकलव्य आवासीय विद्यालय के सामने लस्सी की दुकान से चर्चा में आईं अंजली ने अब अपने व्यवसाय का विस्तार करते हुए फास्ट फूड कार्ट की शुरुआत की है. बुधवार को दोपहर करीब एक बजे जिला प्रशासन के सहयोग से अनुदान पर उपलब्ध कराए गए फास्ट फूड कार्ट का उद्घाटन मनोहरपुर विधायक…
चाईबासा: झारखंड आंदोलनकारी मंच और आजसू पार्टी की संयुक्त विशेष बैठक बुधवार को गुदड़ी प्रखंड के लोढ़ाई हाट में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी मंच के जिला संयोजक बिरसा मुंडा ने की. बैठक में आगामी 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले निर्मल महतो शहीद दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया. तय किया गया कि गुदड़ी और गोईलकेरा क्षेत्र से हजारों लोग सुबह ट्रेन के माध्यम से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे और कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे. इसके अलावा बैठक में 9 अगस्त को निश्चिन्तपुर मैदान में…
चाईबासा: ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सोनुआ प्रखंड के दिगीलोटा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय इन दिनों कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है. स्थानीय विधायक जगत माझी ने एक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिक्षकों से समस्याओं की जानकारी प्राप्त की. विद्यालय में वर्तमान में सोनुआ और गुदड़ी प्रखंड के कुल 350 छात्र-छात्राएं आवासीय व्यवस्था के साथ अध्ययन कर रहे हैं. इनके शिक्षण के लिए कुल 09 शिक्षक-शिक्षिकाएं पदस्थापित हैं. इनमें 06 शिक्षक सोनुआ प्रखंड तथा 03 शिक्षक गुदड़ी प्रखंड के लिए कार्यरत हैं.…
सरायकेला: व्यवसाय को केवल मुनाफे का जरिया नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनाकर सरायकेला के जामवंती डेरी के संचालक एवं समाजसेवी राजेश साहू पिछले 30 वर्षों से एक मिसाल कायम कर रहे हैं. उन्होंने अपने कार्यों से यह साबित किया है कि यदि सोच सेवा की हो तो कारोबार भी समाज के लिए वरदान बन सकता है. वर्तमान में उनके माध्यम से करीब 150 परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है. बुधवार को लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राजेश साहू ने डेरी से जुड़े सभी मजदूरों के बीच छातों का वितरण किया. इस दौरान…
जामताड़ा: नवपदस्थापित सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ तथा गुणवत्तापूर्ण बनाने की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए विभागीय स्तर पर लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे. डॉ. मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर आम नागरिक सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं. शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना…
चांडिल: विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन ईचागढ़ विधायक सबिता महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया. विधायक सबिता महतो ने कहा कि जन्म के बाद पहले छह माह तक शिशु के लिए केवल मां का दूध ही सर्वोत्तम और संपूर्ण आहार है. इससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है और कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है. इस…