Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में करीब 70 वर्षीय एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना मिहिजाम के कृष्णनगर क्षेत्र स्थित प्लेटफॉर्म नंबर-3 के पास अप लाइन पर हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक ने सफेद शर्ट और लुंगी पहन रखी थी. फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत में इन दिनों एक अजीब तस्वीर देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर विकास कार्यों की तस्वीरें, बैठकों की झलकियां और उपलब्धियों के दावे लगातार सामने आ रहे हैं. लेकिन दूसरी ओर शहर की सच्चाई कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. लोग पानी के लिए परेशान हैं. नालियां बजबजा रही हैं. मच्छरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. बिजली की आंखमिचौनी से जनजीवन प्रभावित है. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या विकास अब सिर्फ फेसबुक तक सीमित होकर रह गया है ? नगर पंचायत के कई वार्डों में पिछले एक सप्ताह…

Read More

लातेहार: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मनिका प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सेवक नागेश्वर रजक को कथित रूप से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर कार्रवाई की. बताया गया कि पंचायत सेवक सरकारी कार्य कराने के एवज में एक लाभुक से रिश्वत की मांग कर रहा था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप…

Read More

सरायकेला: कोल्हान और सारंडा के जंगलों में वर्षों तक दहशत का पर्याय रहे माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है. पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में संगठन के तीन हार्डकोर नक्सलियों की गिरफ्तारी ने माओवादी नेटवर्क की कमर तोड़ दी है. गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख का इनामी मदन महतो उर्फ शंकर, 5 लाख का इनामी बरिन सिंह उर्फ सागर उर्फ रवि सरदार तथा उसकी पत्नी 2 लाख की इनामी मीना पहाड़िया उर्फ मौरा उर्फ नीपू शामिल हैं. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन गिरफ्तारियों के बाद अब अगला निशाना एक करोड़ के इनामी शीर्ष माओवादी असीम मंडल…

Read More

जमशेदपुर: आरआईटी के समीप आसंगी स्थित खरकाई नदी के चेकडैम में डूबे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र मीर तनवीर हसन का शव गुरुवार सुबह सोनारी स्थित दोमुहानी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया. चार दिनों तक चले सर्च अभियान के बाद शव मिलने से परिजनों और सहपाठियों का इंतजार खत्म हुआ, लेकिन पूरे संस्थान में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी मीर तनवीर हसन रविवार को अपने साथियों के साथ आसंगी चेकडैम में स्नान करने गए थे. इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुकोचा स्थित यदुवंशी होटल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने होटल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई. होटल में मौजूद लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायर ब्रिगेड की टीम करीब 45 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंची. तब तक स्थानीय लोगों ने पानी, बालू और अन्य…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. विपक्षी विधायक पोस्टर, बैनर और कथित “रेट चार्ट” लेकर सदन पहुंचे तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से JPSC…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम एक बार फिर सवालों के घेरे में है. शहर के 35 वार्डों में पिछले करीब एक पखवाड़े से कचरा उठाव ठप है. नतीजा यह है कि सड़कें, गलियां और मोहल्ले कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुके हैं. लोगों के घरों से कचरा उठाव बंद पड़ा हुआ है. बरसात के मौसम में सड़ता कचरा दुर्गंध फैला रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. शहर की तस्वीर ऐसी हो गई है मानो नगर निगम नहीं, बल्कि किसी लावारिस बस्ती का दृश्य हो. स्थिति इतनी गंभीर है कि जनप्रतिनिधियों से लेकर चुने गए…

Read More

सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत बुधवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया. इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन एवं अन्य सुधार के लिए दावा-आपत्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो 4 सितंबर 2026 तक चलेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 50-ईचागढ़, 51-सरायकेला (अ.ज.जा.) एवं 57-खरसावां (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों एवं अधिसूचित स्थलों पर प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है, ताकि मतदाता अपने नाम…

Read More

सरायकेला: जिले के राजनगर बाजार में बुधवार को 99 वर्ल्ड बाजार का भव्य शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार एवं राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया. इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे. उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया और संचालक राहुल गोप को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल व्यवसाय की कामना की. अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि राजनगर में आधुनिक बाजार की शुरुआत से स्थानीय लोगों को घरेलू उपयोग का गुणवत्तापूर्ण और…

Read More