सरायकेला: जिले के राजनगर बाजार में बुधवार को 99 वर्ल्ड बाजार का भव्य शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार एवं राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया.



इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे. उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया और संचालक राहुल गोप को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल व्यवसाय की कामना की.
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि राजनगर में आधुनिक बाजार की शुरुआत से स्थानीय लोगों को घरेलू उपयोग का गुणवत्तापूर्ण और किफायती सामान अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होगा. इससे लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.
प्रतिष्ठान के संचालक राहुल गोप ने सभी अतिथियों और ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और बेहतर सेवा उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने बताया कि 99 वर्ल्ड बाजार में घरेलू उपयोग की वस्तुएं, किचन आइटम, स्टेशनरी, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम, खिलौने तथा दैनिक उपयोग का अन्य सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा.
उद्घाटन के अवसर पर बाजार परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा. बड़ी संख्या में लोगों ने नए प्रतिष्ठान का भ्रमण किया, खरीदारी की और उद्घाटन के अवसर पर दिए जा रहे विशेष ऑफरों का लाभ उठाया.
गौरतलब है कि 99 वर्ल्ड बाजार के संचालक राहुल गोप, राजनगर के वरिष्ठ पत्रकार रविकांत गोप के दामाद हैं. स्थानीय लोगों ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे राजनगर के व्यापारिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.
रिपोर्ट: रासबिहारी मंडल





