- Chaibasa Brother Sister Drowning Incident चाईबासा: खेलते- खेलते गड्ढेनुमा तालाब तक पहुंचे मासूम भाई- बहन, डूबने से दोनों की मौत
- Sonua Weekly Market चाईबासा: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, साप्ताहिक हाट-बाजार में पसरा कीचड़
- Jamtara Ajay River Rescue जामताड़ा: अजय नदी में बह रहे अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाया, नाला सीएचसी में भर्ती
- Ichagarh Assembly Inside Story ईचागढ़ की सियासत में फिर हलचल, क्या आजसू को अलविदा कहेंगे हरेलाल महतो ?
- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
- Kukru Agitator Death Anniversary चांडिल: स्वर्गीय शक्तिपद महतो की तीसरी पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को पहली बार संकुलवार सभी प्रभारी शिक्षकों की गुरु गोष्ठी आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने की. बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया. गोष्ठी में विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सहित विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई. इस दौरान नामांकन, उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तक, ई-विद्या वाहिनी, ई-केवाईसी, एसएमसी, शिक्षक बायोमेट्रिक और विद्यार्थियों की उपस्थिति से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा हुई. बीईईओ संजय कुमार…
सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को VB-G-Ram-G योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, पंचायत सचिव, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और रोजगार सेवक शामिल हुए. प्रशिक्षण के दौरान पंचायत स्तर पर योजनाओं के चयन में ग्राम सभा की भूमिका, पेशा अधिनियम के प्रावधान, तकनीकी मानक और योजना के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई. बीपीओ रेशमी लामाय ने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों के आधार पर विकास कार्यों का चयन किया जाएगा…
जामताड़ा: शहर के सुमित्रा मार्केट स्थित सिद्धि ज्वेलर्स में बुधवार की शाम करीब 5:15 बजे ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने दुकानदार को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण लेकर फरार हो गए. घटना श्रीकृष्ण वस्त्रालय के समीप स्थित प्रतिष्ठान की है. वारदात की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुट गई. दुकानदार दीनदयाल अग्रवाल के अनुसार, दोनों युवक दुकान में पहुंचे और कान के टॉप्स तथा मंगलसूत्र के पेंडेंट दिखाने को कहा. दुकानदार ने उन्हें कई आभूषण दिखाए. इसी दौरान दोनों ने कथित…
सरायकेला: उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई. बैठक में सरायकेला एवं चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी तथा सभी अंचलाधिकारी शामिल हुए. बैठक में जिले में प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े लंबित मामलों की अंचलवार और आपदा-वार समीक्षा की गई. समीक्षा के बाद कुल 45 मामलों में 54 लाख 15 हजार रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया. स्वीकृत राशि में सड़क दुर्घटना के 25 मामलों के लिए 25 लाख रुपये, अतिवृष्टि से मकान…
राजनगर: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के तीनों मंडलों के संयुक्त नेतृत्व में राजनगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया. इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से राजनगर का बाजार गूंज उठा. तिरंगा यात्रा में भाजपा सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, एसटी मोर्चा केंद्रीय सदस्य रमेश हांसदा, जिला कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल और आंदोलनकारी नेता भुवनेश्वर महतो समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं…
सरायकेला: जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया. मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. विभिन्न कंपनियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की. रोजगार मेले में रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, रूंगटा माइन्स लिमिटेड, ब्राइटटेक इंडस्ट्रियल इंडिया लिमिटेड, आरुष मेटल कास्टिंग लिमिटेड, पैंथर सिक्योरिटीज, प्रवीण इंजीनियरिंग, ग्रीनटेक कंसल्टेंसी, एलआईसी, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज सहित कुल 19 संस्थानों ने भाग लिया. विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया की गई. इनमें मोल्डिंग…
पुरुलिया: पत्नी के साथ विवाद के बाद उसके मायके चले जाने से नाराज एक युवक बुधवार को जयपुर थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट मोड़ के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक की मांग है कि उसकी पत्नी को वापस लाया जाए. स्थानीय सूत्रों के अनुसार युवक पालांजा गांव का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही जयपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और दमकल कर्मियों ने प्रयास शुरू कर दिया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस युवक से…
आदित्यपुर: लंदन, पेरिस और नॉर्दर्न टाउन बनाने का सब्जबाग दिखाकर पांच महीने पहले जनता से वोट मांगने वाले आदित्यपुर नगर निगम के चुने हुए जनप्रतिनिधि अब अपनी ही जनता से मुंह चुराते नजर आ रहे हैं. कोई रील बनाने में व्यस्त है, कोई पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय है, कोई निगम के नए भवन को लेकर हाय-तौबा कर रहा है तो कोई योजनाओं को लेकर उठापटक में लगा है. लेकिन शहर की सबसे बड़ी समस्या से शायद सभी की नजरें हट गई हैं. आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों में पिछले करीब 20 दिनों से डोर-टू-डोर कचरा उठाव ठप…
सरायकेला: जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोरों में अवैध रूप से भंडारित करीब 3.50 लाख सीएफटी बालू जब्त किया गया. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि के नेतृत्व में खान निरीक्षक की टीम ने सोड़ो क्षेत्र में छापेमारी की. जांच के दौरान बड़े पैमाने पर बालू का अवैध भंडारण पाया गया, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए पूरे बालू को जब्त कर लिया. जब्त बालू को आवश्यक कार्रवाई के लिए इचागढ़ थाना पुलिस के सुपुर्द…
सरायकेला: जिले के राजनगर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू लोहार, पिता गंगा लोहार, निवासी सिनी, थाना राजनगर, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार राजू लोहार वर्ष 2009 से फरार चल रहा था. वह राजनगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक लूटकांड में स्थायी वारंटी के रूप में वांछित था. इसके अलावा चाईबासा मुफस्सिल थाना में दर्ज एक मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबे समय से…