पुरुलिया: पत्नी के साथ विवाद के बाद उसके मायके चले जाने से नाराज एक युवक बुधवार को जयपुर थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट मोड़ के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक की मांग है कि उसकी पत्नी को वापस लाया जाए.



विज्ञापन
स्थानीय सूत्रों के अनुसार युवक पालांजा गांव का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही जयपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और दमकल कर्मियों ने प्रयास शुरू कर दिया.
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस युवक से लगातार बातचीत कर रही है और उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस और दमकल टीम की निगरानी में युवक को नीचे उतारने की कोशिश जारी है.





विज्ञापन
