चांडिल: 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 स्थित कुरान अकैडमी में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी.


ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान हुआ और पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में डूब गया. कार्यक्रम में कुरान अकैडमी के छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. बच्चों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया.

मौके पर मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया. उनके बलिदान को याद रखना और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.
उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देना भी जरूरी है. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की तरक्की, शांति और एकता के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया. समारोह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. इस दौरान छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

