इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सरायकेला: 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सरायकेला स्थित सूचना भवन में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी.
इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, महासचिव प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष सुमित सिंह, विपिन वार्ष्णेय, के. दुर्गा राव, दयाल लायक, बलराम पांडा, अनूप मिश्रा, पारस होता, संतोष कुमार, कार्तिक परीक्षा, गोलक बिहारी, संजय मिश्रा, नंदन उपाध्याय समेत अन्य पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं जिम्मेदारी का संकल्प लिया. मौके पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी को 80वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों के संघर्ष और त्याग की याद दिलाता है. उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में सूचना और पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला.
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई. समारोह का समापन देशभक्ति के माहौल में हुआ.