चांडिल: जिले में 1 सितंबर से शुरू होने वाले उल्लास साक्षरता पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों में बैठक आयोजित कर रणनीति तैयार की गई. इसी क्रम में चांडिल BRC में नोडल पदाधिकारी प्रभा शंकर तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई.


बैठक में प्रखंड स्तरीय उल्लास सेल का गठन किया गया. साथ ही 1 सितंबर को प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया. सभी संकुल साधन सेवियों के बीच कार्यों का बंटवारा करते हुए अलग- अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं.
निर्णय लिया गया कि 1 से 3 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर प्रखंड क्षेत्र के निरक्षर लोगों का पंजीकरण किया जाएगा. अभियान में स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया.
वहीं 30 अगस्त को सभी संकुल साधन सेवी अपने-अपने संकुल के शिक्षकों और वालंटियर के साथ जूम मीटिंग कर अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन कांचन, विभिन्न संकुलों के साधन सेवी एवं शिक्षक उपस्थित रहे.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

