Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: झारखंड में निकाय चुनाव के प्रचार- प्रसार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 29 में प्रत्याशी अर्चना कुमारी की भव्य पदयात्रा ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया. पदयात्रा में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष मतदाता शामिल हुए. युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने इस शक्ति प्रदर्शन को और प्रभावशाली बना दिया. गली- मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों तक समर्थकों की भीड़ देखी गई. जगह- जगह पुष्पवर्षा कर और माल्यार्पण कर अर्चना कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. समर्थकों ने आगामी…

Read More

चाण्डिल/ Bikas Thakur अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह थाना में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ शनिवार को सघन छापामारी अभियान चलाया गया. प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों को रोका, जिनमें अवैध रूप से बालू लदा हुआ पाया गया.  जांच में करीब 300 सीएफटी अवैध बालू बरामद किया गया. पुलिस ने तत्क्षण तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया से युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने गिरोह से जुड़े पांच और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही इस कांड में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एसएसपी पियूष पांडे ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं. उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी 2026 को 24 वर्षीय कैरव गांधी का रहस्यमयी तरीके से अपहरण कर लिया गया था. करीब 13 दिन बाद पुलिस ने नाटकीय कार्रवाई…

Read More

जमशेदपुर: बगबेड़ा थाना कांड सं. 224/22, दिनांक 08.10.2022 से उत्पन्न सत्र वाद सं. 244/23 (विनायक दास बनाम सरोजिनी कुमारी) में अदालत ने अभियुक्त को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है. अभियोजन का आरोप था कि अभियुक्त द्वारा वर्ष 2018 से 2022 के बीच विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किया गया और धोखाधड़ी की गई. मामले में आरोप गंभीर थे और इसे सत्र न्यायालय में विचारण हेतु भेजा गया था. विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष अपने आरोपों को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त और ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने में असफल रहा. आवश्यक गवाहों की अनुपस्थिति…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली क्षेत्र में आगामी नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है. इसी कड़ी में प्रशासन और पुलिस बल द्वारा शनिवार को कपाली में फ्लैग मार्च निकाला गया और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया. फ्लैग मार्च के दौरान चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार समेत शस्त्रबल के जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे. पुलिस टीम ने कपाली के विभिन्न मोहल्लों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया. अधिकारियों ने लोगों से निर्भीक…

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal  यौन शोषण की शिकार नाबालिग पीड़िता बीते छह दिन से न्याय की आश में दर दर भटक रही है. कक्षा दस की पंद्रह वर्षीय छात्रा के साथ उसकी सहेली के भाई ने बीते 13 फरवरी को घर छोड़ने की बात कह अपने घर ले गया और जबरन उसके साथ संबंध बनाया, साथ ही डरा धमकाकर अश्लील विडियो बनाया. यह मामला उजागर हुआ जब नाबालिग पीड़िता के पिता के पास वायरल विडियो फुटेज किसी ने भेजा. इस बाबत पीड़िता ने बताया कि बीते 13 फरवरी को मैट्रिक परीक्षा देने दुलाडीह हरिजन आवासीय विद्यालय गई थी. घर आने…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत चुनाव के मद्देनज़र शनिवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर में भव्य पदयात्रा निकाली. इस पदयात्रा ने पूरे नगर क्षेत्र में चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया. गली- मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजार तक समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा. पदयात्रा के दौरान समर्थक लगातार नारे लगाते रहे “नाम वाला नहीं, काम वाला चाहिए.” इससे पूरे शहर में जोश और ऊर्जा का माहौल बना रहा. समर्थक लोगों से आगामी चुनाव में क्रम संख्या चार ‘टॉर्च’ छाप पर मोहर लगाकर मनोज चौधरी को विजयी बनाने की…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत चुनाव के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी ने पूरे नगर क्षेत्र में भव्य पदयात्रा निकालकर अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया. प्रचार के आखिरी दिन निकली इस पदयात्रा ने शहर की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी. सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवा और समर्थक इसमें शामिल हुए. जनसमर्थन की यह तस्वीर चुनावी माहौल को और अधिक रोमांचक बना गई. सुबह से ही नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में समर्थकों का जुटान शुरू हो गया था. जैसे ही पदयात्रा प्रारंभ हुई, पूरा माहौल नारों और उत्साह से गूंज उठा.…

Read More

चाईबासा/ Jyotish Mahali जिले के  मांझारी प्रखंड अंतर्गत पांगा पंचायत के टेंगरा गांव स्थित लोवागोड़ा और जोबासाई टोला में पिछले एक वर्ष से चापाकल और जलमीनार खराब पड़े हैं. इसके कारण ग्रामीणों को पीने के लिए चुवां यानी झरना का पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है. स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं होने से आदिवासी बहुल इन इलाकों में लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है. गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और विकराल हो गई है. दूषित पानी के सेवन से जलजनित…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने देर रात एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया. घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार ने कपाली ओपी में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डांगरडीह निवासी शंकर कुम्भकार, पिता स्व. जेठु कुम्भकार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 20 फरवरी 2026 की रात करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर उनकी दुकान में लगे अल्बेस्टर तोड़कर अंदर घुस गए.…

Read More