Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

रांची: हरियाणा के भिवाड़ी में निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से झारखंड के मजदूरों की हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. घटना की गंभीरता को देखते हुए ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा के चालू सत्र के दौरान श्रम मंत्री संजय यादव से मुलाकात की. दोनों विधायकों ने मंत्री के समक्ष मांग रखी कि हादसे में मृत मजदूरों के शवों को उनके गृह क्षेत्र ईचागढ़ और पोटका लाने की अविलंब व्यवस्था की जाए, ताकि परिजनों को अंतिम दर्शन का अवसर मिल सके. विधायक सविता महतो ने श्रम मंत्री से आग्रह…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिला खो-खो संघ की एक अहम बैठक बुधवार को संत एंथोनी स्कूल के सभागार में आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 और 5 अप्रैल को जिला स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर बालक और बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दोनों वर्गों में करीब 20 टीमें हिस्सा लेंगी. आयोजन को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और इसे सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीति तय की. जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी ने कहा…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह गाड़ीवानपट्टी में बुधवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के संदेह में एक महिला को पकड़ लिया. गुस्साए लोगों ने महिला को बांस के खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. घटना के संबंध में पीड़िता जैतून बीबी ने बताया कि वह पास की एक दुकान पर राशन लेने गई थी. इस दौरान उसके बच्चे घर के…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal झारखंड में बंगला एकेडमी के गठन की मांग को लेकर बुधवार को जामताड़ा के कायस्थपाड़ा स्थित संत एंथोनी स्कूल के सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. यह प्रेस वार्ता झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति, जिला जामताड़ा शाखा के बैनर तले आयोजित हुई. इस मौके पर झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति के राज्य संरक्षक सह झारखंड बंगाली समिति जामताड़ा के अध्यक्ष डॉ डीडी भंडारी ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी बंगला एकेडमी का गठन होना चाहिए. इससे राज्य में बांग्ला भाषी समुदाय को शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकेंगे. …

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जल संरक्षण की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए जिला प्रशासन ने ‘पानी की खेती’ नामक पायलट परियोजना की शुरुआत की है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने पारंपरिक विधि- विधान के साथ इस परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया. इस पहल का उद्देश्य वर्षा जल संचयन, भू-गर्भ जल पुनर्भरण और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है. बुधवार को शुरू की गई इस परियोजना के तहत वर्षा जल को वैज्ञानिक तरीके से संग्रहित कर भूगर्भ में पुनर्भरित किया जाएगा. इससे क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार होगा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला की छात्राओं को स्वच्छ…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रावास व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा विद्यालय प्रबंधन को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण किया और छात्राओं से संवाद कर अध्ययन-अध्यापन की स्थिति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने छात्राओं को उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों का पूरा लाभ उठाने तथा लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी. उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा ही सशक्त भविष्य…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh आकांक्षी प्रखंड सरायकेला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत बुधवार को विश्व प्लंबर दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और प्लंबरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में क्षेत्र के प्लंबरों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया. प्रखंड सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह ने की.  उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जल हमारे जीवन का अमूल्य संसाधन है और इसके संरक्षण के साथ- साथ सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि जल संसाधनों…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले में अवैध खनन, भंडारण और खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी, सरायकेला और चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ने…

Read More

रांची: झारखंड के लिए गर्व की बात है कि राज्य के तीन तीरंदाजी कोचों का चयन स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ेन स्थित वर्ल्ड आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड आर्चरी लेवल-1 कोचेस सेमिनार के लिए किया गया है. यह अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 से 21 मार्च 2026 तक आयोजित होगा. चयनित कोचों में अमरजीत दुबे (AIPSCB, झारखंड), कमलेश महतो (SAJHA, झारखंड) और मुकेश तुरी (जिंदल स्टील, झारखंड) शामिल हैं. तीनों कोचों का चयन देशभर से प्राप्त आवेदनों के बीच कई चरणों की परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया है. बताया गया है कि इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar जादूगोड़ा यूसीएल भटिन माइंस के मुख्य गेट के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार कार जादूगोड़ा से जमशेदपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान भटिन माइंस गेट के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद मौके पर…

Read More