Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पड़ोसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, लेकिन पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. गम्हरिया निवासी दीपक सिंह ने आरोप लगाया है कि उन पर तलवार से हमला किया गया और उनकी पत्नी व मां के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, बावजूद इसके आदित्यपुर थाना पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. पीड़ित के अनुसार घटना 8 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे की है. उस समय उनकी पत्नी प्रियंका देवी, मां मुन्नी देवी घर के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान…

Read More

सरायकेला: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर सरायकेला बार एसोसिएशन में बुधवार को गहमागहमी का माहौल देखने को मिला. एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता आपस में रायशुमारी करते नजर आए और अपने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में लामबंदी करते दिखे. जानकारी के अनुसार जिला बार एसोसिएशन में कुल 234 अधिवक्ता मतदाता हैं. हालांकि इनमें से कुछ अधिवक्ताओं का निधन हो चुका है. इसके बावजूद चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. बताया गया कि मतदान की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है. मतदान गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा.…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के मंझारी प्रखंड के भागाबिला पंचायत अंतर्गत लामजारी गांव में निर्माणाधीन चेक डैम को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. ग्रामीणों ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे डैम के निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर लामजारी गांव में ग्रामीण मुंडा हरदेव बिरुवा की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक द्वारा डैम निर्माण कार्य में मनमाने तरीके से बड़े-बड़े बोल्डर पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है, जो एस्टीमेट के प्रावधानों के अनुरूप नहीं…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर थाना टीम ने जामताड़ा जिले के मिहिजाम से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार आसनसोल साइबर थाना के सब-इंस्पेक्टर आलोक मजूमदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मिहिजाम थाना क्षेत्र के काली तल्ला निवासी अजय कुमार साव को गिरफ्तार किया. अजय कुमार साव सेंट्रल बैंक शाखा के पास स्थित ओम म्यूजिक टेलिकॉम का संचालक बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक अजय कुमार साव…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी से जुड़े एक पुराने मामले में बिहार पुलिस जांच के लिए जामताड़ा जिले के मिहिजाम पहुंची. मामले को लेकर इलाके में फिर से चर्चा तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बिहार के भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर बबरगंज थाना की पुलिस मिहिजाम पहुंची और कृष्णानगर रोड नंबर-1 निवासी आरबी. चौधरी के नाम-पते का सत्यापन किया. पुलिस ने आरोपी के आपराधिक इतिहास से जुड़ी जानकारी भी जुटाई. मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर विशाल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बबरगंज थाना कांड संख्या…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 100 डेज कैंपेन चलाया जाएगा. इसके तहत स्वास्थ्य विभाग को राज्य मुख्यालय से एक प्रचार वाहन उपलब्ध कराया गया है, जिसे सिविल सर्जन डॉ. एपीएन देव और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने सदर अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह प्रचार वाहन एलईडी स्क्रीन से सुसज्जित है, जिसके माध्यम से पूरे जामताड़ा जिले में टीबी बीमारी के लक्षण, जांच और उपचार से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर समय पर जांच और इलाज के लिए…

Read More

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के कीर्तन विहार कॉलोनी में बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था. दो दिन पहले भी इसी कॉलोनी में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें आरोपी युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. बुधवार को वही युवक एक बार फिर कॉलोनी में…

Read More

जमशेदपुर: भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रचार- प्रसार के लिए कार्यरत संस्था स्वरांजली, दिल्ली की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिस्टी इन के प्रेक्षागृह में “बैठकी 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित भूतनाथ डे की पुस्तक “स्वरांजली लीगेसी ऑफ बंदिश” का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर संगीतज्ञ मिहिर बनर्जी, अमरजीत सिंह, दीनानाथ उपाध्याय, विभा मिश्रा, सामाजिक व सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष तथा अमल संघ क्लब के अध्यक्ष सामंतों कुमार मौजूद रहे. संस्था स्वरांजली के फाउंडर सुब्रतो डे ने बताया कि वर्ष 2000 से…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के करमाटांड़ प्रखंड मुख्यालय में जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतु कुमार यादव ने मंगलवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान प्रभारी पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी चोनाराम हेंब्रम से प्रभार लिया. पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद संतु कुमार यादव ने प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों यानी डीलरों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अनाज पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने डीलरों को निर्देश दिया कि सभी दुकानदार नियमानुसार…

Read More

जमशेदपुर: जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित साकरा गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े केनरा बैंक की शाखा में पांच नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 15 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मियों के अनुसार दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच पांच युवक बैंक परिसर में दाखिल हुए. अंदर प्रवेश करते ही उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा लिया और पिस्तौल तानकर बैंक कर्मियों को एक कोने में बंधक बना लिया. अपराधियों ने कैश काउंटर और तिजोरी से करीब 15 लाख रुपये…

Read More