- Jamshedpur Sitaramdera Firing जमशेदपुर: सीतारामडेरा के ओल्ड बाराद्वारी में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी दो गोलियां
- Jhimri Railway Station Issue चांडिल: झिमड़ी स्टेशन की बदहाल सुविधाओं को लेकर ADRM को सौंपा ज्ञापन, लोकल ट्रेन चलाने समेत आठ सूत्री मांग
- Puja Special Train 2026 जामताड़ा- चित्तरंजन के यात्रियों को बड़ी राहत, सात फेरे लगाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन
- Asansol Railway Division Traffic Block जामताड़ा: मधुपुर- जसीडीह रेलखंड पर 36 दिनों तक ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित
- Ranchi ACB Trap रांची: सिल्ली में ACB का बड़ा एक्शन, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार
- Jamshedpur Police Board Controversy जमशेदपुर: SSP आवास के अंदर डीजीपी कर रही थी हाईलेवल मीटिंग, बाहर ‘POLICE’ बोर्ड लगी थार लेकर पहुंचा टाटा स्टील UISL कर्मी, जवान भी रह गए हैरान
- Bihar Flood Relief बिहार: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए स्वास्थ्य मंत्री निशांत, एक माह का वेतन दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में
- Gamharia Tayo Colony Assault Case गम्हरिया: टायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट का मामला, पांच नामजद समेत 10 के खिलाफ शिकायत
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चांडिल/ Vikash Thakur सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह में रामनवमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा सह लाठी खेल का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया. यह आयोजन महावीर क्लब तिरुलडीह की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संपन्न हुआ. शोभायात्रा कोईरी टोला से प्रारंभ होकर महावीर मंदिर प्रांगण तक पहुंची, जहां अखाड़ा में पारंपरिक लाठी खेल का शानदार प्रदर्शन किया गया. इस आयोजन में तिरुलडीह के साथ- साथ कुदा गांव के खिलाड़ियों एवं पश्चिम बंगाल के सिंदरी गांव से आए प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया…
जमशेदपुर: राम नवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापक और हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की है. शहर में चप्पे- चप्पे पर पुलिस की तैनाती के साथ ड्रोन के जरिए हवाई निगरानी की तैयारी की गई है. इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम से सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जो शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा ले रहा है. फ्लैग मार्च से पूर्व सिटी एसपी ने जवानों को कर्तव्य के प्रति सजग रहने का निर्देश देते हुए कहा कि विसर्जन के…
सरायकेला/ Pramod Singh महावीर अखाड़ा पुराना बस स्टैंड द्वारा आयोजित रामनवमी जुलूस का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने पारंपरिक अंदाज में तलवार भांजकर किया. जुलूस के शुरू होते ही पूरा इलाका जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया. जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली. युवाओं ने पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन किया, जबकि आकर्षक झांकियों और ढोल- नगाड़ों की गूंज ने आयोजन को और भव्य बना दिया. लोग पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जुलूस में शामिल हुए. इस मौके पर मनोज कुमार चौधरी…
सरायकेला/ Pramod Singh श्री श्री महावीर अखाड़ा मजना घाट द्वारा आयोजित भव्य रामनवमी जुलूस का शुभारंभ शुक्रवार को धूमधाम के साथ किया गया. जुलूस का विधिवत उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन और राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव के हाथों किया गया. इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला. जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अखाड़ा कमेटी के सदस्य तथा स्थानीय लोग जुलूस में शामिल हुए. जुलूस में पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन, आकर्षक झांकियां और ढोल- नगाड़ों की गूंज मुख्य आकर्षण का केंद्र रही. इस…
जमशेदपुर: शहर में रेलवे पार्किंग टेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों पर ठेकेदार राजीव राम ने कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टेंडर रद्द होने का कारण भुगतान न करना नहीं, बल्कि उनका स्वयं का निर्णय था. राजीव राम ने बताया कि उन्होंने रेलवे को लाइसेंस फीस, बिजली बिल और एमडी मनी समेत सभी आवश्यक भुगतान समय पर और नियमित रूप से जमा किए हैं. उन्होंने कहा कि करीब 9 महीनों तक पार्किंग संचालन बिना भुगतान के संभव नहीं है, इसलिए लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं. उनके अनुसार कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर गलत प्रचार…
राजनगर/ Rasbihari Mandal थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक- चौबंद कर दी गई है. शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. इसी क्रम में पुलिस द्वारा क्षेत्र में शुक्रवार को भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम किया गया और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया. फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों और मुख्य चौक-चौराहों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से…
सरायकेला/ Pramod Singh रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरायकेला थाना में सर्किल इंस्पेक्टर संजय प्रसाद और थाना प्रभारी विनय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सख्त निर्देश दिए गए. बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि रामनवमी जुलूस के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहने और जुलूस की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने…
राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के रुतडीह गांव में रामनवमी का पर्व भक्ति, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाया गया. पूरे गांव में धार्मिक वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस अवसर पर आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई. उनके साथ समाजसेवी अजय कुमार गोप भी मौजूद रहे और आयोजन की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया. चारों ओर भक्ति का माहौल…
सरायकेला: जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में आदित्यपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने योजनाबद्ध तरीके से युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था. गौरतलब है कि बीते 14 मार्च को ईचागढ़ के पातकुम पुलिया के नीचे करकरी नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ था. मृतक की पहचान सूरज यादव उर्फ गोलू यादव, निवासी सतबहिनी, आदित्यपुर के रूप में हुई थी. इस मामले में मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर ईचागढ़ थाना…
रामनवमी विशेषांक: रामनवमी महज एक त्यौहार नहीं, बल्कि आत्ममंथन और मूल्यों की पुनर्स्थापना का अवसर है. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जीवन आज भी आदर्शों का सर्वोच्च उदाहरण माना जाता है. उन्होंने न केवल रिश्तों को निभाया, बल्कि उन्हें धर्म का रूप दिया. मित्रता उनके लिए केवल एक संबंध नहीं, बल्कि कर्तव्य और वचन की मर्यादा थी. राम ने अपने जीवन में हर रिश्ते को पूरी निष्ठा और सच्चाई के साथ निभाया. निषादराज के साथ उनका स्नेह, सुग्रीव के साथ निभाया गया वादा, और विभीषण को दी गई शरण- ये सभी उदाहरण बताते हैं कि उनके लिए मित्रता…