राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के रुतडीह गांव में रामनवमी का पर्व भक्ति, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाया गया. पूरे गांव में धार्मिक वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

इस अवसर पर आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई. उनके साथ समाजसेवी अजय कुमार गोप भी मौजूद रहे और आयोजन की सराहना की.
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया. चारों ओर भक्ति का माहौल बना रहा और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा. बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता से पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण और यादगार बन गया.
आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष पवन महतो, सचिव महेंद्रनाथ महतो, उपाध्यक्ष निताई महतो, सदस्य जगबंधु महतो सहित सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया. इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने लोगों से शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं.
पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

