- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: देवघर से जोड़ने वाले मार्ग पर दक्षिणबहाल जोरिया में करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पुल और एप्रोच रोड पहली ही बरसात में संकट में नजर आ रहे हैं. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जोरिया में तेज जलधारा बह रही है, जिससे डायवर्सन के नीचे की मिट्टी बह गयी है. इसके कारण सड़क का एक हिस्सा अंदर से खोखला हो गया है. इससे डायवर्सन के धंसने का खतरा बढ़ गया है. वहीं, भारी वाहनों के आवागमन को लेकर भी आशंका बनी हुई है. मौके पर सबसे गंभीर स्थिति डायवर्सन के किनारे की है, जहां…
सरायकेला: थाना क्षेत्र के सीनी निवासी सैयद अफसर ने अपनी बहादुरी, अदम्य साहस और देशसेवा के जज्बे से क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. सशस्त्र सीमा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात सैयद अफसर को वीरता और कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैयद अफसर को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया. यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत साहस और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान होने के साथ-साथ सीनी, सरायकेला-खरसावां और पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है. सैयद अफसर को मिले…
आदित्यपुर:लगातार हो रही बारिश के कारण आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 स्थित आसंगी ओड़िया मध्य विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है. विद्यालय परिसर और मुख्य मैदान में बारिश का पानी जमा होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. समस्या के समाधान की मांग को लेकर झारखंड युवा मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष सोमदेव प्रधान उर्फ विवकी ने आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त को आवेदन सौंपा. आवेदन में उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर और आसपास के रास्तों में उचित नाली एवं जल निकासी…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव में झाड़-फूंक कर रहे एक पुजारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 42 वर्षीय गोरा अंगरिया के रूप में हुई है. घटना के बाद हत्या का आरोपी गांव का ही 24 वर्षीय पोंडे राम अंगरिया फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, पोंडे राम अंगरिया पिछले कुछ दिनों से असामान्य हरकतें कर रहा था. इसके बाद उसके परिजन झाड़-फूंक के माध्यम से उसे ठीक कराने का प्रयास कर रहे…
नई दिल्ली: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन Office of the Press Registrar General of India (PRGI) ने निष्क्रिय और प्रेस सेवा पोर्टल (PSP) पर अब तक मैप नहीं किए गए समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं के प्रकाशकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. 24 अगस्त 2026 को जारी एडवाइजरी न. 21/ 2026 में कुल 8,564 टाइटल का उल्लेख किया गया है. एडवाइजरी के अनुसार ये ऐसे टाइटल हैं, जिन्हें उनके मालिक अथवा प्रकाशकों ने अभी तक प्रेस सेवा पोर्टल पर मैप नहीं किया है और जो वर्तमान में निष्क्रिय (Defunct) पत्र- पत्रिकाओं की सूची में दिखाई…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले का सुदूरवर्ती कुकड़ू प्रखंड अब विकास के नए आयाम गढ़ता नजर आ रहा है. कभी स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं की कमी से जूझने वाले इस क्षेत्र में सरकारी योजनाओं और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से कई विकास कार्य धरातल पर उतर रहे हैं. सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर धीरे-धीरे बदलती दिखाई दे रही है. यह दावा है जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो का. उन्होंने कहा वर्ष 2009 में प्रखंड गठन के बाद लंबे समय तक कुकड़ू में कई बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी रही. हाल के वर्षों…
चांडिल: अनुमंडल में अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर राजनीतिक आरोप- प्रत्यारोप तेज हो गया है. झारखंड आंदोलनकारी परिवार से जुड़ी जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह ग्राम प्रधान अशोक साव उर्फ़ माझी साव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके पिछले कार्यकाल और कथित गतिविधियों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. मधुश्री महतो ने कहा कि आज जब चुनाव सामने है तो कुछ लोग अवैध बालू कारोबार के खिलाफ ज्ञान बांटते हुए खुद को जनता का हितैषी साबित करने में जुट गए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब पिछले चार-पांच वर्षों से…
राजनगर: प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया पंचायत के जारकानी गांव में प्रस्तावित खनन पट्टा के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने ग्राम सभा आयोजित कर अपना विरोध दर्ज कराया. माझी बाबा सह ग्राम प्रधान लाभो बास्के के नेतृत्व में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि गांव से किसी भी परिस्थिति में खनन पट्टा के लिए NOC नहीं दिया जाएगा. ग्रामीणों का कहना है कि खनन कार्य शुरू होने से क्षेत्र के पर्यावरण और खेती-किसानी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. खनन के दौरान धूल, प्रदूषण और भारी वाहनों के आवागमन से गांव के लोगों को परेशानी…
बोड़ाम: झारखंड आंदोलनकारी एवं बोड़ाम प्रखंड के बड़ा सुसनी निवासी दुबराज कुंभकार (65) का मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को हार्ट अटैक से निधन हो गया. दोपहर करीब 12:30 बजे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही बड़ा सुसनी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. दुबराज कुंभकार छात्र जीवन से ही अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर चले आंदोलन से जुड़े रहे. झारखंड आंदोलन के दौरान वे शहीद निर्मल महतो के नेतृत्व और विचारों से प्रभावित होकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे. सामाजिक एवं राजनीतिक…
जमशेदपुर/ सरायकेला बहुचर्चित युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की गुत्थी लगभग सुलझने का दावा किया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में आठ लोगों की संलिप्तता सामने आई है और इनमें सात पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. बुधवार देर शाम पुलिस की ओर से मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की संभावना है. हालांकि पुलिस के खुलासे से पहले सामने आ रही जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर अखिलेश सिंह के करीबी रहे विक्रम शर्मा की मौत के बाद उसके नेटवर्क को संभाल रहे अशोक सिंह राघव की भी इस…