आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र में पर्स गिरने के बाद उसे लेकर एक ऑटो चालक द्वारा फरार होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, बाबा कुटी निवासी ब्रजेश कुमार झा का पर्स बीती रात कॉलोनी की सड़क पर गिर गया था. इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक रैपिडो ऑटो चालक के हाथ वह पर्स लग गया.

विज्ञापन
आरोप है कि ऑटो चालक ने पर्स को पुलिस के हवाले करने के बजाय उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया. यह पूरी घटना रोड नंबर 12 में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. हालांकि ऑटो का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा है, लेकिन चालक का चेहरा साफ नजर आ रहा है.
पीड़ित ब्रजेश कुमार झा ने मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करा दी है. बताया जा रहा है कि पर्स में नगदी के अलावा कई जरूरी दस्तावेज भी थे. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है.
देखिए वीडियो

विज्ञापन
