- Saraikela Police Action सरायकेला: अड्डेबाजी- नशापान पर पुलिस का एक्शन, चार पकड़ाए; परिजनों को थाने बुलाकर भरवाया बॉन्ड
- Jamtara Illegal Coal Mining जामताड़ा: अवैध खनन पर डीसी सख्त, कहा- घटना हुई तो ECL-CISF के अधिकारी होंगे जिम्मेदार
- Chandil NH 33 Vehicle Checking चांडिल: NH-33 पर जहां-तहां खड़े वाहनों से प्रशासन ने वसूला 41,800 रुपये जुर्माना
- NSU E-Waste Awareness Campaign जमशेदपुर: कबाड़ नहीं, पर्यावरण के लिए चुनौती है ई-वेस्ट; नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने संभाली जिम्मेदारी
- Jamtara Durga Puja जामताड़ा: दुर्गापूजा बैठक की तारीख में टंकण त्रुटि, एसडीओ ने जारी किया संशोधन पत्र
- Jamtara Health Minister जामताड़ा: ध्रुव सरकार के परिवार से मिले मंत्री इरफान, पत्नी को नौकरी और बेटी को सरकारी लाभ का भरोसा
- Seraikela Nagar Panchayat सरायकेला: सम्मान समारोह में माला और सुरक्षा किट, तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे सफाई कर्मी
- Jamtara Girls Volleyball Team जामताड़ा: बेटियां असम में दिखाएंगी दम, राष्ट्रीय वॉलीबॉल लीग में झारखंड का करेंगी प्रतिनिधित्व
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग सीदयू सोय की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नंदूप गांव में हुई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जा रहा है कि सीदयू सोय सुबह शौच के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक एक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, संभवतः मालगाड़ी की टक्कर से यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर में आयोजित राजकीय छऊ महोत्सव 2026 इस बार अपनी भव्य प्रस्तुतियों के साथ- साथ अव्यवस्था को लेकर भी चर्चा में रहा. जहां एक ओर छऊ कलाकारों ने मंच पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं दूसरी ओर मुख्य अतिथि की अनुपस्थिति ने आयोजन की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए. इस प्रतिष्ठित महोत्सव में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और खरसावां के विधायक दशरथ गागराई शामिल नहीं हुए. इसके अलावा संबंधित विभाग के मंत्री और राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ भी कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे. स्थिति ऐसी बन गई कि जिला…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर में आयोजित ऐतिहासिक चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 का भव्य एवं सफल समापन हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ. पूरे आयोजन के दौरान छऊ नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया और जन-जन में सांस्कृतिक ऊर्जा का संचार किया. कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के कार्यकारी सदस्य मनोज कुमार चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि छऊ और सरायकेला का संबंध अत्यंत गहरा और गौरवशाली है. यह केवल एक नृत्य नहीं,…
जमशेदपुर: देश की प्रतिष्ठित वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स में मंगलवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब स्थानीय युवाओं के नियोजन की मांग को लेकर बंटी सिंह गुट ने कंपनी के मुख्य गेट को जाम कर दिया. गेट जाम होने के कारण “बी” शिफ्ट के कर्मी कंपनी के अंदर प्रवेश नहीं कर सके, वहीं “ए” शिफ्ट के कर्मचारी ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाहर नहीं निकल पाए. इससे कंपनी परिसर के बाहर और अंदर दोनों जगह अफरातफरी की स्थिति बन गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…
आदित्यपुर: रेलवे कॉलोनी शिव मंदिर सभागार में झारखंड चेतना मंच के तत्वावधान में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी ने की. इस अवसर पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने समाज में शिक्षा की समानता पर जोर देते हुए कहा कि सभी वर्गों को समान अवसर मिलना चाहिए. वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने से समाज…
चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली स्थित तामुलिया गोविंद विद्यालय में मंगलवार को संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय डॉ. बी.डी. शर्मा की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने माहौल को बेहद भावुक बना दिया. कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई, जहां सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वक्ताओं ने स्व. शर्मा के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत क्षेत्र के राजबांध बस्ती में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर बस्तीवासियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बीजू दत्त ने की. भाजपा नेता सुमित चौधरी ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री नारायण दरोगा, लिपू मोहती, पिंकी मोदक, कुश कर, गीता मुखी सहित सैकड़ों बस्तीवासी मौजूद रहे. कार्यक्रम के बाद भाजपा…
जमशेदपुर/ Afroz Mallik बिष्टुपुर स्थित अकीनो लक्ज़री स्टे में शक्ति ट्रैवल्स (बागी बलिया) द्वारा टाटा से बलिया के लिए नई बस सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय ने फीता काटकर और पूजा- अर्चना कर बस सेवा की औपचारिक शुरुआत की. उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस दौरान भारत बेंज कंपनी की ओर से शक्ति ट्रैवल्स को नई बस की चाबी सौंपी गई, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा. अतिथियों ने बस का अवलोकन कर…
चांडिल/ Vikash Thakur टाटा- रांची मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर चौका और चांडिल के बीच मुखिया होटल के सामने बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच आमने- सामने की जोरदार टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बोलेरो चौड़ा गांव से टाटा की ओर जा रही थी, तभी सामने से…
कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनकी और मानीकुई रेलखंड के बीच सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया. जहां डाउन रेलवे लाइन पर पोल संख्या 386/S-6 और S-7 के बीच एक अज्ञात बुजुर्ग ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी…