Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल परिसर में मंगलवार से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. इस महोत्सव के दौरान महासरस्वती, महावैष्णो देवी, महालक्ष्मी, महाकाल, शिव परिवार और हनुमान जी की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.  संस्थान के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ महोत्सव का समापन होगा. उन्होंने बताया कि 21 और 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजा का विशेष आयोजन रखा गया है.…

Read More

जमशेदपुर: शहर में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. ताजा मामला बिरसानगर थाना क्षेत्र के धोबी मोड़ का है, जहां मंगलवार शाम बीच सड़क दो नाबालिगों पर चापड़ से हमला कर दिया गया. दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दो अलग- अलग बाइकों पर सवार किशोरों के बीच अचानक विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. एक बाइक पर सवार युवकों ने दूसरी बाइक पर जा रहे दो नाबालिगों पर चापड़ से हमला कर दिया. हमले के दौरान घबराकर दूसरी बाइक…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal श्रमिकों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स लेबर यूनियन ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया. यूनियन ने नोएडा में हुई घटना को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की और श्रमिकों के हक में आवाज बुलंद की. बताया गया कि नोएडा में श्रमिकों ने वेतन अनियमितता और शोषण के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था. उनकी प्रमुख मांगों में न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करना और 8 घंटे की कार्यावधि लागू करना शामिल था. आरोप है कि आंदोलन के दौरान पुलिस ने सख्त और अमानवीय रवैया अपनाया. प्रदर्शन के…

Read More

रांची: झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 62 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह राज्य के लिए महत्वपूर्ण क्षण है, जहां महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज और विकास की मुख्यधारा में अपनी भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने सभी को ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया. लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने के उद्देश्य…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में पश्चिम बंगाल विधानसभा आम चुनाव 2026 को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पश्चिम बंगाल सीमा से 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है. जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त, जामताड़ा ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135(ग) तथा झारखण्ड उत्पाद नियमावली- 2025 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है. इसके तहत 21 अप्रैल 2026 की शाम 6 बजे से 23 अप्रैल 2026 की शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री, वितरण और…

Read More

सरायकेला: जिले के कुकड़ू प्रखंड में सोमवार को विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया. जिला परिषद की उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के नेतृत्व में जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की गई. कार्यक्रम की शुरुआत अपराह्न 3:00 बजे चौड़ा गांव से हुई, जहां पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इसके बाद 3:30 बजे ग्राम दारुदा (लेटेमदा) सहित अन्य गांवों में कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया. इन योजनाओं के तहत ग्राम दारुदा के बड़ासांगा तालाब में स्नान घाट निर्माण, ग्राम रूपरू में डीप बोरिंग सह नाली निर्माण, ग्राम सिरूम में शहीद अजीत धनंजय महतो चौक…

Read More

जमशेदपुर: बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा- नागुड़साई क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी किनारे मिला विशालकाय बम प्रशासन और सेना के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. करीब 227 किलोग्राम वजनी इस शक्तिशाली बम को निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम ने मोर्चा संभाल लिया है. सोमवार को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचते ही पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. सेना की टीम ने पूरे दिन बम का तकनीकी निरीक्षण करते हुए उसकी स्थिति, विस्फोटक क्षमता और प्रभाव क्षेत्र का बारीकी से आकलन किया. सेना के अनुसार, यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar बिष्टुपुर क्षेत्र में सोमवार को जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले महिला आरक्षण बिल को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार केवल दिखावा कर रही है और जमीनी स्तर पर महिलाओं को वास्तविक राजनीतिक भागीदारी देने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. उन्होंने कहा कि बिल के लागू होने में देरी और उससे जुड़ी शर्तों के कारण महिलाओं को इसका तत्काल…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar सर्किट हाउस में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. पार्टी के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर केंद्र की नीयत साफ नहीं है और इस मुद्दे का केवल राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की जा रही है. कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक संसद से पारित हो चुका है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार इस कानून का नोटिफिकेशन जारी करने में देरी…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar तुलसी भवन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. कार्यक्रम में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, वरिष्ठ नेत्री मीरा मुंडा और जिला प्रवक्ता प्रेम झा सहित कई नेता मौजूद रहे. संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि महिला आरक्षण को लागू करने से पहले देश में जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने बताया कि इसका नोटिफिकेशन वर्ष 2023 में ही जारी…

Read More