Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर/ Varun Kumar सर्किट हाउस में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. पार्टी के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर केंद्र की नीयत साफ नहीं है और इस मुद्दे का केवल राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की जा रही है. कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक संसद से पारित हो चुका है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार इस कानून का नोटिफिकेशन जारी करने में देरी…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar तुलसी भवन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. कार्यक्रम में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, वरिष्ठ नेत्री मीरा मुंडा और जिला प्रवक्ता प्रेम झा सहित कई नेता मौजूद रहे. संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि महिला आरक्षण को लागू करने से पहले देश में जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने बताया कि इसका नोटिफिकेशन वर्ष 2023 में ही जारी…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम में तीन दिनों से खड़ी एक संदिग्ध एंबेसेडर कार को लेकर फैली अफवाहों पर पुलिस ने विराम लगा दिया है. दिगम्बर जैन मंदिर के सामने रेलवे लाइन किनारे खड़ी कार को स्थानीय लोगों ने संदिग्ध मानते हुए मिहिजाम थाना को सूचना दी थी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप राणा के निर्देश पर एएसआई सोमवारी हेंब्रम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और वाहन की गहन जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए वाहन के मालिक की जानकारी जुटाई. जांच में पता चला कि कार पश्चिम…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर उपायुक्त आलोक कुमार ने सभी विद्यालयों के लिए नई समय सारणी लागू करने का आदेश दिया है. जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी सरकारी, गैर- सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी. वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी. इसके साथ ही सभी सरकारी…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जामताड़ा- मिहिजाम मुख्य मार्ग स्थित शहरडाल में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. श्यामलाल हेंब्रम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो रहे दिवंगत शिबू सोरेन को भी श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि सभा से पूर्व झामुमो कार्यकर्ता बादोलीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. हेंब्रम के दामाद और शिक्षक गुंजन राहुल मरांडी…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal संत एंथोनी स्कूल स्थित मेजर ध्यानचंद प्ले ग्राउंड में झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता 2026 (फेज-2) का सफल आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में संथाल परगना प्रमंडल के जामताड़ा, देवघर, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा और दुमका सहित कुल 6 जिलों के करीब 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड राज्य खो- खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद, जिला संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी, वरीय उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी, सचिव नंदन सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया.…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh मार्ग पर मुक्ति पोखर के पास एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है. अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान हुर्डिंग माझी के रूप में हुई है, जो सरायकेला से अपने घर भुरकुली लौट रहा था. इसी दौरान मुक्ति पोखर के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.  हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर सरायकेला थाना की गश्ती टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और…

Read More

​जामताड़ा/ Manish Baranwal शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार सुभाष चौक से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. बीती रात बेखौफ चोरों ने शुभम ज्वेलर्स नामक दुकान को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा और भय का माहौल है. ​दुकान के मालिक मनोज वर्मा ने बताया कि रविवार की रात वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर गए थे. सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे और शटर उठाया, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में मोबाइल चोरी की घटना का रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेल पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना 19 अप्रैल 2026 की रात की है, जब उड़ीसा के बारीपदा निवासी यात्री भवानी शंकर सिंह का मोबाइल फोन टिकट घर के अंदर से चोरी हो गया. घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलते ही RPF और GRP की संयुक्त टीम सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की गई. जांच के दौरान स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ. इलाज में लापरवाही और डॉक्टरों के व्यवहार को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि नगर पंचायत अध्यक्ष को धरने पर बैठना पड़ा. घटना  खरसावां थाना क्षेत्र के दिहुरीडिह के पास की है.  जानकारी के अनुसार सरायकेला निवासी 18 वर्षीय विकास जामुदा अपने साथी विष्णु सोए के साथ खरसावां से लौट रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में विकास जामुदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप…

Read More