जमशेदपुर/ Varun Kumar बिष्टुपुर क्षेत्र में सोमवार को जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले महिला आरक्षण बिल को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया.

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार केवल दिखावा कर रही है और जमीनी स्तर पर महिलाओं को वास्तविक राजनीतिक भागीदारी देने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. उन्होंने कहा कि बिल के लागू होने में देरी और उससे जुड़ी शर्तों के कारण महिलाओं को इसका तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा.
महिला कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि महिला आरक्षण को जल्द और प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, ताकि देश की महिलाओं को राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके.

