- Jamtara Road Safety Team जामताड़ा: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ परिवहन विभाग, 37 वाहनों पर 2.43 लाख का जुर्माना
- Brown Sugar Case Accused Arrested आदित्यपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के दो मामलों में नाजिया परवीन और विपुल कर्मकार गिरफ्तार
- Jamshedpur ED Raid जमशेदपुर: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के ठिकानों पर फिर ED की दबिश, जमशेदपुर- आदित्यपुर से कोलकाता तक कार्रवाई
- Gamharia Jal Sahiya Swachhta Abhiyan गम्हरिया: प्रखंड परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली स्वच्छता की शपथ
- Jamshedpur Ulidih Mobile Snatching जमशेदपुर: उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- Jamtara Viral Video Case जामताड़ा: प्रेम प्रसंग का विवाद या वायरल वीडियो का खेल ? महिला को धमकी और युवक की पिटाई के दावे से नारायणपुर में चर्चा तेज
- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
- Ranchi PMLA Court रांची: बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन, हाईकोर्ट और PMLA कोर्ट में सुनवाई
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मो. ईमरान (46 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में गठित टीम ने जुगसलाई फाटक के पास छापेमारी कर उसे दबोचा. आरोपी जुगसलाई थाना कांड संख्या 21/2025 में वांछित था, जिसमें NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है. वह करीब 13 महीनों से फरार चल रहा था. इस…
जामताड़ा: जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. झारखंड विधानसभाध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो के क्षेत्र में 8 वर्षीय आदिवासी मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. मामला बिंदापाथर थाना क्षेत्र का है, जहां गांव के ही 59 वर्षीय व्यक्ति बलराम सिंह पर इस घृणित अपराध का आरोप लगा है. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश और तनाव फैल गया. पीड़िता की मां ने तुरंत थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले…
सरायकेला: जिले में एक गंभीर सामाजिक और राजनीतिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है. सर्पदंश से मृत बालक के परिजन को मिली सरकारी मुआवजा राशि में कथित अवैध वसूली और इस मुद्दे को उठाने वाले पदाधिकारी के निष्कासन को लेकर मामला गरमा गया है. गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा निवासी संगीता दास ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र अंश दास की सर्पदंश से मृत्यु के बाद मिली 4 लाख रुपये की सहायता राशि में से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के जिला अध्यक्ष दीपक महतो द्वारा 1 लाख रुपये की अवैध मांग की गई. पीड़िता का आरोप है कि…
आदित्यपुर: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की सरायकेला- खरसावां इकाई में आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ गई है, जिसने पार्टी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बुधवार को आदित्यापुर डीवीसी मोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष दीपक महतो के फैसले के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया गया कि जिला अध्यक्ष ने प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र महतो (गम्हारिया-1) को बिना किसी पूर्व सूचना और बिना निर्धारित प्रक्रिया अपनाए निष्कासित कर दिया. नेताओं का कहना है कि यह कार्रवाई पार्टी के संविधान और अनुशासन के…
आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र में नए प्रशासनिक भवन को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सह अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि वर्तमान समय में सबसे बड़ी और गंभीर समस्या पेयजल संकट है, न कि भवन निर्माण. ओम प्रकाश ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में आदित्यपुर की जनता पानी के लिए जूझ रही है. ऐसे में प्राथमिकता बिना किसी देरी के सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से 30 एमएलडी जलापूर्ति को तुरंत चालू कराने पर होनी चाहिए. इसके साथ ही सापड़ा में…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां को जमशेदपुर से जोड़ने वाले खरकाई नदी पर बने पुराने पुल के पथवे की स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है. पुल के किनारे बने पैदल मार्ग का स्लैब टूट जाने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पथवे रोजाना सैकड़ों राहगीरों, मजदूरों और स्कूली बच्चों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है. लेकिन स्लैब टूटने के बाद भी अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है. टूटी जगह को केवल टहनियों से घेरकर अस्थायी रूप से चिन्हित किया गया है, जो खतरे को और बढ़ा रहा है. यह क्षेत्र आदित्यपुर नगर…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित आसानतालिया गांव में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदान संस्था द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण अनुकूल खेती पद्धतियों के प्रति जागरूक करना रहा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. इससे गांव में सामुदायिक सहभागिता का सकारात्मक माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम की शुरुआत पीएमडीएस (प्री-मॉनसून ड्राई सोइंग) एवं प्राकृतिक खेती पर आधारित जागरूकता रैली से की गई.…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत रूटुगुटू के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार सुबह से भीषण मुठभेड़ जारी है. जानकारी के अनुसार, कोबरा बटालियन 209 और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों के एक दस्ते से अचानक आमना- सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा के इस क्षेत्र में सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली थी.…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के तहत न्यायिक पदाधिकारियों के तबादले और पदस्थापन से संबंधित महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है. जारी अधिसूचना के अनुसार, जमशेदपुर फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश अजित कुमार सिंह की सेवाएं राज्य सरकार से वापस लेते हुए उनके मूल विभाग में प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. इसके बाद उन्हें गुमला में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित किया गया है. वे इस पद पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश ध्रुव चंद्र मिश्रा का स्थान लेंगे. वहीं दूसरी अधिसूचना के तहत ध्रुव चंद्र मिश्रा को गुमला से स्थानांतरित करते हुए…
सरायकेला- खरसावां: जिले के कपाली ओपी पुलिस ने क्षेत्र में अड्डेबाजी, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में मंगलवार देर रात विशेष छापेमारी करते हुए पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल जब्त की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपाली ओपी क्षेत्र में ब्रह्मानंद हॉस्पिटल के पीछे स्थित मैदान में कुछ लोग नशा कर अड्डेबाजी कर रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की. पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिल बरामद कर उन्हें…