Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला- खरसावां: जिले के कपाली ओपी पुलिस ने क्षेत्र में अड्डेबाजी, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में मंगलवार देर रात विशेष छापेमारी करते हुए पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल जब्त की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपाली ओपी क्षेत्र में ब्रह्मानंद हॉस्पिटल के पीछे स्थित मैदान में कुछ लोग नशा कर अड्डेबाजी कर रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की. पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिल बरामद कर उन्हें…

Read More

हजारीबाग: जिले में पत्रकार सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. गोरहर थाना क्षेत्र के बेलकप्पी निवासी पत्रकार पियूष पांडेय और उनके पिता संजय पाण्डेय पर सूर्यकुंड धाम परिसर में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित संजय पाण्डेय ने गोरहर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के अनुसार बेलकप्पी निवासी अश्विनी पाण्डेय और सुमित पाण्डेय ने अचानक हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी से वार कर दोनों पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया,…

Read More

जामताड़ा: सामाजिक सरोकार को लेकर सक्रिय मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने मंगलवार को उपायुक्त अलोक कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मंच के पदाधिकारियों ने उपायुक्त को अंगवस्त्र एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया. मुलाकात के दौरान आगामी मेगा रक्तदान शिविर सहित मंच द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सेवा प्रकल्पों पर विस्तार से चर्चा हुई. उपायुक्त ने मंच की पहल की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया. इसके बाद जिला मुख्यालय में उपायुक्त और सिविल सर्जन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेगा रक्तदान शिविर की…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से वित्त मंत्री की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और उनके इलाज की प्रगति पर संतोष जताया. इस दौरान उन्होंने भावुक अंदाज में मंत्री का हौसला बढ़ाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होकर वापस अपनी जिम्मेदारियों में लौटने की कामना की. मुलाकात के दौरान एक संवेदनशील तस्वीर सामने आई, जहां मुख्यमंत्री अपने सहयोगी के कठिन समय में साथ खड़े नजर आए. यह मुलाकात सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि एक…

Read More

चाईबासा: नो एंट्री लागू करने की मांग को लेकर निकली पदयात्रा लगातार आगे बढ़ रही है. पदयात्रियों का हौसला चिलचिलाती धूप भी कम नहीं कर पा रहा है और वे अपने उद्देश्य को लेकर दृढ़ संकल्प के साथ रांची की ओर बढ़ते जा रहे हैं. मंगलवार की सुबह पदयात्रियों ने ग्राम चक्की पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर नमन किया और अपने अभियान की शुरुआत की. इसके बाद वे आगे बढ़ते हुए हिरनी फॉल के समीप पहुंचे, जहां उन्होंने अल्पाहार कर थोड़ी देर विश्राम किया. भीषण गर्मी के बीच पदयात्रियों ने अपना सफर जारी रखा. रास्ते में ग्राम…

Read More

सरायकेला: जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में विभागीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां बीते 15 दिनों से सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं. मामला भाभी होटल के सामने का है, जहां सरकारी जलापूर्ति पाइपलाइन की लिंकेज मरम्मत के लिए सड़क किनारे दो बड़े गड्ढे खोदे गए थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया. आज तक न तो गड्ढों को भरा गया है और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई है. यह मार्ग काफी व्यस्त…

Read More

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय सभागार में मंगलवार को जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महापौर संजय सरदार, प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, उप महापौर अंकुर सिंह, चार्ज जनगणना पदाधिकारी सह उप नगर आयुक्त पारुल सिंह तथा मास्टर ट्रेनर सह सहायक नगर आयुक्त विपुल सन्नी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर महापौर संजय सरदार ने नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि…

Read More

सरायकेला- खरसावां: जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत तुमंग पंचायत के ग्राम अंतुसाई (भालकाडीह) में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की गई. जिला परिषद क्षेत्र संख्या-17 में स्थित इस गांव में एक निजी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, ग्राम प्रधान तपन महतो एवं वार्ड सदस्य बेबी महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया. यह तालाब संजय महतो का निजी तालाब है, जिसका जीर्णोद्धार किए जाने से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीणों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. मौके पर…

Read More

आदित्यपुर: उत्क्रमित उड़िया मध्य विद्यालय में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने उपायुक्त को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है. पत्र के अनुसार, विद्यालय में करीब 600 बच्चे अध्ययनरत हैं, लेकिन पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. आदित्यपुर नगर निगम के जलापूर्ति कनेक्शन के बावजूद पानी का प्रेशर बेहद कम रहता है और कई बार पानी आता ही नहीं है. भीषण गर्मी के बीच इस स्थिति ने छात्रों की परेशानी बढ़ा दी है. पर्याप्त पानी…

Read More

जामताड़ा: पुराना कोर्ट परिसर में भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है. जामिया मिस्बाह लील बनात ट्रस्ट की ओर से यहां पेयजल केंद्र की शुरुआत की गई है, जहां ठंडे पानी के साथ चना, खीरा, गाजर, तरबूज सहित अन्य ताजगी देने वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इस सेवा का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र राउत ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की जमकर सराहना की. कोर्ट परिसर में आने वाले वादकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी और आम लोगों के लिए यह केंद्र…

Read More