- Jamtara Viral Video Case जामताड़ा: प्रेम प्रसंग का विवाद या वायरल वीडियो का खेल ? महिला को धमकी और युवक की पिटाई के दावे से नारायणपुर में चर्चा तेज
- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
- Ranchi PMLA Court रांची: बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन, हाईकोर्ट और PMLA कोर्ट में सुनवाई
- Jamtara Durga Puja 2026 जामताड़ा: 28 सितंबर का आदेश, 1 सितंबर की बैठक—तारीखों ने बजाया ‘ढाक’!दुर्गापूजा से पहले तारीखों का ‘महाभ्रम’,
- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में लंबित राजस्व मामलों, म्यूटेशन, सीमांकन, उत्तराधिकार, परिशोधन, ऑनलाइन रेंट कलेक्शन और लगान से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना वैध कारण किसी भी आवेदन को निरस्त न किया जाए और रिजेक्ट मामलों में कारण स्पष्ट रूप से अंकित कर लाभुकों को सूचित किया जाए, ताकि वे आवश्यक सुधार कर दोबारा आवेदन कर सकें. बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला…
सरायकेला: जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. अपराधियों ने डैमडूबी स्थित तन्नू जनरल स्टोर के समीप माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मिली जानकारी के अनुसार माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत नरेंद्र भगत, जो घाटशिला के बेलाजुड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं, क्षेत्र में कलेक्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात…
सरायकेला: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को झारखंड से राज्यसभा भेजने की मांग अब खुलकर सामने आने लगी है. झारखंड कोटे से राज्यसभा की दो सीटें जल्द खाली होने वाली हैं, जिसके बाद राज्य की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है. महागठबंधन में शामिल दलों के बीच संभावित उम्मीदवारों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है. इसी बीच सरायकेला- खरसावां जिला कांग्रेस सचिव अजय कुमार साहू ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की अपील की है. जिला कांग्रेस सचिव अजय कुमार साहू ने कहा कि सुबोधकांत सहाय का लंबा राजनीतिक…
आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर न्यूशेंस फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. महिलाओं, बच्चों और आम लोगों को हो रही परेशानी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आदित्यपुर पुलिस ने उत्पाद विभाग सरायकेला के साथ संयुक्त अभियान चलाया. संयुक्त कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते, अड्डेबाजी करते और राहगीरों को परेशान करने वाले कुल 9 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई. सभी पर 5-5 हजार रुपये का चालान और जुर्माना लगाया गया है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर…
सरायकेला: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सरायकेला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना- प्रदर्शन किया. झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी के जिला, केंद्रीय, नगर, प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. धरना- प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों से आम जनता, छोटे दुकानदारों, होटल व्यवसायियों,…
जमशेदपुर: झारखंड में गुरुवार को राजनीतिक तापमान उस समय और बढ़ गया, जब राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर सत्ताधारी और विपक्षी दलों ने अपने- अपने मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. जमशेदपुर में भी भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा एक ही दिन जिला मुख्यालय के बाहर आमने- सामने नजर आए. एक ओर भाजपा ने बिजली, पानी और जन समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, तो दूसरी ओर झामुमो ने बढ़ती महंगाई को मुद्दा बनाकर केंद्र सरकार को घेरा. भाजपा की ओर से साकची से विशाल प्रदर्शन रैली निकाली गई, जो जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना-…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार गहराते बिजली और पानी संकट को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के बैनर तले गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया. भीषण गर्मी के बीच बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से नाराज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन पर जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया. प्रदर्शन में विधायक पूर्णिमा दास साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व सांसद समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की भागीदारी खास आकर्षण का…
सरायकेला: भीषण गर्मी के बीच जिले में लगातार गहराते बिजली और पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को सरायकेला जिला मुख्यालय में भाजपा ने जोरदार धरना- प्रदर्शन किया. आपको बता दे कि यह प्रदर्शन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे राज्य में किया जा रहा है. जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और बिजली कटौती, पेयजल संकट तथा प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया गया. धरना के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में आम…
जामताड़ा: शहर के कोर्ट मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. प्रतिमा के हाथ में लगे तीर- धनुष को तोड़े जाने से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग मौके पर जुट गए और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे. लोगों ने इसे आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी तुरंत अलर्ट…
चांडिल: कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित बाबा गुंडी के समीप हाजरा मस्जिद कैंपस में गुरुवार को पेंशनधारियों के सत्यापन को लेकर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह 8 बजे से ही बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य लाभुक सत्यापन केंद्र पहुंचने लगे, जिससे परिसर में लंबी कतारें लग गईं. जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4, 5, 6 और 7 के पेंशनधारियों का सत्यापन किया जा रहा है. चांडिल प्रखंड कार्यालय से पहुंचे सीओ कार्यालय के ऑपरेटर लाभुकों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार कर दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं. सत्यापन प्रक्रिया सुबह…