- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: सोनारी के कागल नगर स्थित काली पूजा कमेटी हॉल में शनिवार को दो दिवसीय ‘श्रीजनी कार्निवल’ का शुभारंभ हुआ. महिलाओं द्वारा संचालित संस्था बनश्री सरकार एवं ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित कार्निवल का उद्घाटन सामाजिक एवं सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष ने किया. पहले दिन आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में शहर के करीब 150 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई. प्रतियोगिता के निर्णायक राजू मुखर्जी रहे. वहीं कार्निवल में शहर की 28 महिलाओं ने अलग-अलग स्टॉल लगाए हैं, जिनमें आकर्षक परिधान, आभूषण और विभिन्न खाद्य सामग्री प्रदर्शित की गई. आयोजन के दूसरे दिन रविवार को सुबह 9 बजे…
कांड्रा: श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमिटी हरिजन कल्याण समिति, कांड्रा बस्ती की ओर से आयोजित गणेश पूजा समारोह को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन से मुलाकात की. समिति के अध्यक्ष मनीष प्रसाद के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया. इस दौरान समिति की ओर से चंपाई सोरेन को आमंत्रण पत्र सौंपकर पूजा समारोह के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई. समिति ने बताया कि गणेश पूजा का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक किया जाएगा.…
जामताड़ा: नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में मासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई. इसमें नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, प्रस्तावित योजनाओं और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। पार्षदों ने आपसी समन्वय से नगर के विकास कार्यों को गति देने का निर्णय लिया. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की लंबित तीसरी और चौथी किस्त के भुगतान का मामला प्रमुखता से उठाया गया. अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि पात्र लाभुकों को समय पर…
जामताड़ा: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ईस्टर्न रेलवे ने अलग-अलग मार्गों पर 10 पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इनमें कई ट्रेनें जामताड़ा, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के परिचालन से झारखंड और बिहार के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों में आरक्षण की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। आसनसोल-पटना के बीच प्रत्येक रविवार स्पेशल ट्रेन 03511 आसनसोल-पटना पूजा स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक…
जामताड़ा: सीपीआई(M) पार्टी कार्यालय में शनिवार को पार्टी के पूर्व अखिल भारतीय महासचिव एवं मार्क्सवादी नेता सीताराम येचुरी का दूसरा स्मृति दिवस मनाया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक एवं वैचारिक योगदान को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि येचुरी मजदूर-किसान एकता, धर्मनिरपेक्षता और विपक्षी दलों के बीच समन्वय के मजबूत पक्षधर रहे. उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके निधन से वामपंथी आंदोलन और राष्ट्रीय राजनीति को बड़ी क्षति हुई. कार्यकर्ताओं ने येचुरी के विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते…
आदित्यपुर: कोल्हान के ऑटोमोबाइल बाजार में शनिवार को एक नई प्रीमियम SUV ने दस्तक दी. उत्कल किआ-आदित्यपुर में बहुप्रतीक्षित किआ सोरेंटो का शानदार लॉन्च हुआ. शाम पांच बजे आयोजित समारोह में कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा (IPS) ने ग्राहकों और उत्कल किआ परिवार की मौजूदगी में नई सोरेंटो का अनावरण किया. लॉन्चिंग के साथ ही सोरेंटो को लेकर ग्राहकों का उत्साह भी देखने को मिला. उत्कल किआ के मुताबिक पहले ही दिन 6 ग्राहकों ने बुकिंग कन्फर्म कर दी, जबकि 10 अन्य संभावित ग्राहक पाइपलाइन में हैं. वाहन की उपलब्धता और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले सप्ताह…
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में हुई दो अलग- अलग आपराधिक घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक मामला शास्त्रीनगर में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का है, जबकि दूसरा बंद घर में चोरी से जुड़ा है. शनिवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों मामलों की जानकारी दी. सिटी एसपी ने बताया कि 10 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित बाबा फर्नीचर के सामने मुख्य सड़क पर 24 वर्षीय मो. कैफ पर कुछ युवकों ने चापड़ से हमला कर दिया था. हमले में…
जामताड़ा: जसीडीह बाईपास नई ब्रॉड गेज रेल लाइन के परिचालन का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे सुरक्षा कमिश्नर (CRS), ईस्टर्न सर्कल गुरु प्रकाश ने देवघर लिंक केबिन से कुमराबाद रोहिणी के बीच नवनिर्मित 4.856 किलोमीटर रेल लाइन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद CRS ने इस रेलखंड पर यात्री एवं मालगाड़ियों के परिचालन को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की सेक्शनल स्पीड से मंजूरी दे दी. देवघर लिंक केबिन (किमी 3.957) से कुमराबाद रोहिणी (किमी 8.813) तक बनी इस बाईपास लाइन पर करीब 293.67 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. 1676 एमएम ब्रॉड गेज की यह लाइन 25 केवी…
जामताड़ा: बिंदापाथर थाना क्षेत्र के कुंजबोना अस्पताल के पास शनिवार को खेल सामग्री से लदा अशोक लेलैंड चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. वाहन का नंबर WB47C0798 बताया जा रहा है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार, वाहन राजनगर की ओर से खेल सामग्री लेकर जा रहा था. कुंजबोना अस्पताल से कुछ दूरी पहले अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद वाहन में लदी खेल सामग्री भी अस्त-व्यस्त हो गई. बताया जा रहा…
सरायकेला: सरायकेला- राजनगर मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. सरायकेला- राजनगर बायपास मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक भारी वाहनों के परिचालन पर अगले आदेश तक पूरी तरह रोक लगा दी गई है. यह व्यवस्था शनिवार, 12 सितंबर से प्रभावी कर दी गई है. जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला- खरसावां की ओर से जारी आदेश के अनुसार सरायकेला- राजनगर बायपास मार्ग पर वाया तितिरबिला, सिनी सिदमा और मागरकेला होते हुए राजनगर तक सड़क के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत…