लोहरदगा/कुडू: प्रखंड अंतर्गत बड़की चांपी पंचायत भवन सभागार में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को मनरेगा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया गया. ग्रामीण विकास विभाग के पत्रांक संख्या 1124, दिनांक 22 मई 2026 के आलोक में मनरेगा आयुक्त एवं झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के आदेशानुसार सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न कराया गया.


इस दौरान मनरेगा से संबंधित प्रतिवेदन को ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत कर उसकी पुष्टि कराई गई. अंकेक्षण के दौरान सामने आए मामलों एवं उनके निराकरण के उद्देश्य से सामाजिक अंकेक्षण दल की ओर से पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान एतवा उरांव ने की.
जनसुनवाई के दौरान मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन, कार्यों की पारदर्शिता और संबंधित अभिलेखों के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. ग्रामीणों को योजनाओं से संबंधित अपनी बातें रखने का अवसर दिया गया. वहीं, अंकेक्षण दल द्वारा प्राप्त मामलों के निराकरण की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई.
इस अवसर पर पर्यवेक्षक अवध किशोर प्रसाद, जेई अजय कच्छप, बड़की चांपी पंचायत के मुखिया राजधन भगत, उप मुखिया हेना तिवारी, पंचायत सचिव जितबाहन भगत, वार्ड सदस्य जस मणि उरांव, गीता भगत एवं प्रण महतो, सीएचओ जगरानी टोप्पो, रोजगार सेवक, वीएलई राहुल साहू, ज्यूरी सदस्य मीना देवी, पंचायत सहायक रंजन उरांव उपस्थित रहे.
इसके अलावा सामाजिक अंकेक्षण दल के ब्रजेश राम, सूरज उरांव एवं दीपक उरांव, चुंद ग्राम के ग्राम प्रधान अर्जुन भगत, मेठ तारामुनि उरांव, शांति देवी, इंद्रनाथ भगत, सुशीला देवी सहित ग्रामीण अंजनी देवी, बंधन उरांव, बिगलु महतो, गोवर्धन महतो, बालकेश्वर महतो, शिवशंकर प्रजापति, सुखमनी देवी, शंकर मांझी, बीरबल महतो एवं सरस्वती देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

