इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड में लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति और विद्युत समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को तिरुलडीह बिजली फीडर कार्यालय में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में जिला कार्यपालक अभियंता (विद्युत) के साथ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में खुले बिजली तारों की जगह केबल लगाने, जर्जर खंभों को बदलने, नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने, पर्याप्त लाइनमैन की नियुक्ति, बिजली बिल वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा तिरुलडीह फीडर में अनुभवी कर्मियों की तैनाती की मांग उठाई गई.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
इसके अलावा किसानों को नए बिजली कनेक्शन देने, अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण, बिजली दुर्घटनाओं में मवेशियों की मौत पर शीघ्र मुआवजा भुगतान तथा त्वरित सूचना के लिए मोबाइल ग्रुप बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया.
बैठक में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं और ग्रामीणों ने नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की.