Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: शहर के साकची स्थित होटल गंगा रीजेंसी में सोमवार को ब्रजवंदना फाउंडेशन, विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की गोलमुरी शाखा के कुछ अधिकारियों पर कथित भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, प्रशासनिक उत्पीड़न और नियमों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए गए. शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ब्रजवंदना फाउंडेशन के अध्यक्ष भास्कर कुमार ने कहा कि उनके और उनके परिवार पर लगाए गए आरोप पूरी…

Read More

जामताड़ा: पश्चिम बर्दवान जिले के रूपनारायणपुर में हुई चर्चित चोरी की वारदात का पुलिस ने महज सात दिनों में खुलासा करते हुए झारखंड के जामताड़ा निवासी 20 वर्षीय अभित पासी को गिरफ्तार किया है. सोमवार को आरोपी को आसनसोल न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस के अनुसार 6 जुलाई की रात रूपनारायणपुर स्टेशन रोड स्थित पश्चिम रंगामाटिया इलाके के एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के आभूषण और नकदी की चोरी की थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर निगरानी बढ़ाई. 12 जुलाई की देर रात संदिग्ध गतिविधि…

Read More

जामताड़ा: सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय अंतर विद्यालय एवं क्लब स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और क्लबों के 254 खिलाड़ियों ने भाग लेकर योग प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. समापन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज की आधारशिला है. साइबर डीएसपी अमित कुमार ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की, जबकि समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा में योग की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में…

Read More

सरायकेला: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल और पारदर्शी संचालन को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए-1 के साथ बैठक हुई. उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और विश्वसनीय बनाना है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो तथा अपात्र और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. बैठक में बताया…

Read More

सरायकेला: जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग ‘अर्जुना कप’ के तहत सोमवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए. पहले मैच में यूथ क्लब खमारडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन एरिया दलभंगा को 4-1 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में दीनबंधु क्लब चक्रधरपुर और एसएफए सफा मातकमडीह (चांडिल) की टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं. पहले मुकाबले में खमारडीह की ओर से रोहित कुदादा और देवाशीष बोदरा ने दो-दो गोल दागकर टीम को एकतरफा जीत दिलाई. वहीं दलभंगा की ओर से गोंडे मुंडा ने एकमात्र गोल किया. दूसरे मैच…

Read More

जमशेदपुर: शहर में अपराध नियंत्रण और कानून- व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार दोपहर सीसीआर साकची परिसर में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के जवानों की विशेष ब्रीफिंग की. इस दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर), डीएसपी सीसीआर, पुलिस निरीक्षक सीसीआर तथा साकची थाना प्रभारी भी मौजूद रहे. एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शहर के संवेदनशील इलाकों में नियमित और प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए तथा सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले,…

Read More

सरायकेला: जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सोमवार को खरसावां पंचायत भवन में लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न पंचायतों के पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और लर्नर लाइसेंस परीक्षा आयोजित की गई. शिविर के लिए कुल 125 अभ्यर्थियों का स्लॉट निर्धारित था. इनमें 75 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, 9 असफल रहे, जबकि 41 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित करने का उद्देश्य लोगों को उनके निकट ही लर्नर लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना और आवेदन प्रक्रिया को सरल…

Read More

रामगढ़: शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड के खुलासे में रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रजरप्पा थाना क्षेत्र के चर्चित डकैती मामले में पुलिस ने मुख्य सह- साजिशकर्ता शमशेर आलम को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्टल, दो मैगजीन, जिंदा कारतूस, बिना नंबर की अपाचे बाइक तथा करीब 370 ग्राम सोने और 160 ग्राम चांदी के लूटे गए आभूषण बरामद किए गए हैं. आरोपी के खिलाफ रामगढ़ समेत विभिन्न जिलों में 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के…

Read More

सरायकेला: ऐतिहासिक श्रीजगन्नाथ रथ मेला इस वर्ष श्रद्धा, आस्था और आधुनिक व्यवस्थाओं के अनूठे संगम के रूप में नजर आएगा. पहली बार मौसीबाड़ी परिसर में भव्य देव सभा का आयोजन किया जा रहा है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के विराट विश्वरूप, समुद्र मंथन और भगवान विष्णु की अनंत शैया जैसी दिव्य झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगी. इन झांकियों के माध्यम से सनातन संस्कृति और पौराणिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा. सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने मौसीबाड़ी परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने बताया…

Read More

भागलपुर: सिल्क सिटी भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित अंग शिखर सम्मेलन- 2026 के भव्य समारोह में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भारतीय सैंड आर्टिस्ट डॉ. मधुरेंद्र कुमार को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंग क्षेत्र के प्रतिष्ठित ‘अंग गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया. यह सम्मान अंग मुक्ति दल की केंद्रीय समिति की ओर से प्रदान किया गया. डॉ. मधुरेंद्र कुमार को यह सम्मान उनकी सैंड आर्ट, मूर्तिकला और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी रचनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और अंग क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए दिया गया. समारोह में विभिन्न…

Read More