Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: ऐतिहासिक श्रीजगन्नाथ रथ मेला इस वर्ष श्रद्धा, आस्था और आधुनिक व्यवस्थाओं के अनूठे संगम के रूप में नजर आएगा. पहली बार मौसीबाड़ी परिसर में भव्य देव सभा का आयोजन किया जा रहा है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के विराट विश्वरूप, समुद्र मंथन और भगवान विष्णु की अनंत शैया जैसी दिव्य झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगी. इन झांकियों के माध्यम से सनातन संस्कृति और पौराणिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा. सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने मौसीबाड़ी परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने बताया…

Read More

भागलपुर: सिल्क सिटी भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित अंग शिखर सम्मेलन- 2026 के भव्य समारोह में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भारतीय सैंड आर्टिस्ट डॉ. मधुरेंद्र कुमार को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंग क्षेत्र के प्रतिष्ठित ‘अंग गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया. यह सम्मान अंग मुक्ति दल की केंद्रीय समिति की ओर से प्रदान किया गया. डॉ. मधुरेंद्र कुमार को यह सम्मान उनकी सैंड आर्ट, मूर्तिकला और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी रचनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और अंग क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए दिया गया. समारोह में विभिन्न…

Read More

गम्हरिया: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक और प्रखर मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के 27वें शहादत दिवस पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने गम्हरिया स्थित ऊपरबेड़ा पहुंचकर उनकी प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि शहीद रतिलाल महतो का संघर्ष, त्याग और मजदूर हितों के लिए किया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, श्रमिक अधिकार और जनहित के लिए उनका जीवन आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके बताए मार्ग पर चलकर ही मजदूरों के सम्मान और अधिकारों…

Read More

सरायकेला: झारखंड सरकार की प्रस्तावित नई औद्योगिक नीति को लेकर उद्योग जगत में सकारात्मक माहौल बनता दिखाई दे रहा है. बीते 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसलटेशन को इसरो (इंडस्ट्रीयल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन) के अध्यक्ष रुपेश कतरियार ने राज्य के औद्योगिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल बताया है. उन्होंने कहा कि पहली बार झारखंड सरकार ने नई औद्योगिक नीति के ड्राफ्ट में उद्यमी संगठनों के सुझावों को शामिल किया है. इससे पहले उद्योग नीति निर्माण में इस स्तर पर उद्यमियों की भागीदारी देखने को नहीं मिली थी.…

Read More

सरायकेला: 17 जुलाई से शुरू होने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथ मेले को लेकर सरायकेला में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. मेला मैदान में दूर-दराज से आए दुकानदार अपनी दुकानें सजाने में जुट गए हैं. झूले, मीना बाजार, बच्चों के खिलौने, घरेलू सामान और स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानों से मेले की रौनक बढ़ने लगी है. सोमवार को मेला समिति के सचिव छोटेलाल साहू और उपाध्यक्ष गोविंद साहू ने मेला परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने दुकानदारों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए और साफ- सफाई, सुरक्षा, आवागमन तथा अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश…

Read More

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक व अभिनेता गुंजन सिंह ने सोमवार को आर्म्स एक्ट के एक मामले में सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. दोनों के अदालत पहुंचते ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई. जानकारी के अनुसार. 2 और 3 मई को मीरगंज थाना में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. अदालत के निर्देश के बाद दोनों स्वयं कोर्ट पहुंचे और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सरेंडर किया. सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें…

Read More

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर अब सरकारी वाहनों का भी इस्तेमाल करने लगे हैं. राजधानी पटना में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दीदारगंज टोल प्लाजा के पास बिहार सरकार के कृषि विभाग के आयुक्त का बोर्ड लगी एक इनोवा कार से 528 केन विदेशी बीयर बरामद की है. कार्रवाई के दौरान वर्दी पहने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ जारी है. उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सरकारी वाहन के जरिए शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर टीम…

Read More

जमशेदपुर: मानगो थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति एवं पुलिस समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी, पुलिस पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए. बैठक में बढ़ते अपराध, नशे के अवैध कारोबार, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. स्थानीय लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों से पुलिस को अवगत कराया. एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में इस तरह की बैठकें आयोजित की जा…

Read More

रांची: ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट, झारखंड के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा. उन्होंने SIR प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया कि SIR के दौरान अल्पसंख्यक, आदिवासी-मूलवासी, अनुसूचित जाति, महिलाओं तथा सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मताधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. इसलिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम उचित प्रक्रिया के बिना मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए. फ्रंट ने…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर सोमवार को उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम संचालकों के साथ कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में मलेरिया की समय पर जांच, उपचार, सूचना और निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी निजी अस्पताल में मलेरिया का मरीज मिलने पर 24 घंटे के भीतर सिविल सर्जन कार्यालय को सूचना दी जाए और मरीज का इलाज भी तत्काल शुरू किया जाए. उन्होंने पोटका, डुमरिया, मुसाबनी, घाटशिला और धालभूमगढ़ से आने वाले…

Read More